1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सांप को पकड़ने की कोशिश में गई आरक्षक की जान, कोबरा ने पलटकर डसा, घटना का VIDEO सामने आया

सांप को पकड़ने की कोशिश में गई आरक्षक की जान, कोबरा ने पलटकर डसा, घटना का VIDEO सामने आया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 21, 2025 01:55 pm IST,  Updated : Sep 21, 2025 02:00 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक आरक्षक कोबरा सांप पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सांप ने आरक्षक को काट लिया, जिससे आरक्षक की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

cobra, snake- India TV Hindi
सांप ने आरक्षक को डसा Image Source : REPORTER INPUT

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक कोबरा सांप को पकड़ने की कोशिश में आरक्षक की मौत हो गई। सांप ने आरक्षक को काट लिया था। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि आरक्षक कोबरा सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है।

क्या है पूरा मामला?  

सदर बाजार इलाके में संतोष फर्स्ट बटालियन में पोस्टेड थे। वह पहले भी कई सांप पकड़ चुके था और उन्हें इस काम का अनुभव था। लेकिन इस बार उनके साथ धोखा हुआ। उन्होंने जैसे ही सांप को पकड़ा तो उसने संतोष को डस लिया। पूरी घटना वीडियो में भी कैद हो गई। हालांकि सांप के काटने के बाद भी संतोष ने उसे पकड़ लिया था। बाद में संतोष की मौत हो गई।

कितना खतरनाक होता है कोबरा सांप?

कोबरा सांप सबसे खतरनाक सांपों में से एक है, जो बहुत जहरीला होता है। इसके काटने से मौत की आशंका सबसे ज्यादा होती है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। कोबरा का जहर तेजी से काम करता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ, लकवा, मांसपेशियों में कमजोरी, और गंभीर मामलों में मृत्यु हो सकती है। बिना उपचार के मृत्यु दर 10-20% तक हो सकती है।

किंग कोबरा की खासियत ये है कि ये जिसको काटता है, उसके शरीर में अधिक मात्रा में जहर इंजेक्ट करता है। इस वजह से इसका जहर ज्यादा घातक होता है। सांप के काटने के बाद दर्द, सूजन, चक्कर आना, धुंधला दिखना और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण 30 मिनट से कुछ घंटों में दिख सकते हैं। इस मामले में तत्काल एंटी-वेनम की जरूरत पड़ती है। 

ऐसे में जिस किसी को भी सांप काटे तो सबसे पहले हॉस्पिटल जाएं और डॉक्टर से एंटी वेनम लगवाएं। किसी तरह के झाड़-फूंक वालों के चक्कर में ना पड़ें। ये जानलेवा साबित हो सकता है। (इनपुट: भरत पाटिल)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।