1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में Coronavirus मरीजों की संख्या 4,373 पर पहुंची, अब तक 201 मरीजों की मौत

इंदौर में Coronavirus मरीजों की संख्या 4,373 पर पहुंची, अब तक 201 मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 22, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 02:42 pm IST

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की कुल तादाद 4,329 से बढ़कर 4,373 हो गयी है।

Indore COVID-19 tally rises to 4,373, death toll reaches 201- India TV Hindi
Indore COVID-19 tally rises to 4,373, death toll reaches 201 Image Source : PTI

इंदौर: देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की कुल तादाद 4,329 से बढ़कर 4,373 हो गयी है। जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एमपी शर्मा ने सोमवार को बताया, "हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 1,404 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 44 नये मरीज मिले हैं।"

Related Stories

सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 85 वर्षीय पुरुष समेत चार और मरीजों की मौत हो गयी। बहरहाल, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि इन मरीजों की मौत किस तारीख को हुई। मौत के चार नये मामलों का ब्योरा दिये जाने के बाद जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 201 पर पहुंच गयी है।

सीएमएचओ ने बताया कि इलाज के बाद जिले के 3,235 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) सोमवार सुबह की स्थिति में करीब 74 प्रतिशत थी, जबकि मृत्यु दर 4.6 फीसद।

जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लम्बे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है। इस महामारी का प्रकोप कायम रहने के कारण जिला अब भी रेड जोन में ही है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।