1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में Coronavirus संक्रमितों की संख्या 3,300 के पार, अब तक 126 मरीजों की मौत

इंदौर में Coronavirus संक्रमितों की संख्या 3,300 के पार, अब तक 126 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 12:13 pm IST,  Updated : May 29, 2020 12:13 pm IST

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 84 नये मामलों की पुष्टि के साथ ही इसके मरीजों की तादाद 3,260 से बढ़कर 3,344 हो गयी है। 

Indore COVID-19 tally up by 84 to 3344; death toll 126- India TV Hindi
Indore COVID-19 tally up by 84 to 3344; death toll 126 Image Source : PTI

इंदौर: देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 84 नये मामलों की पुष्टि के साथ ही इसके मरीजों की तादाद 3,260 से बढ़कर 3,344 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Related Stories

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 80 वर्षीय महिला और 84 वर्षीय पुरुष समेत चार मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 126 पर पहुंच गई है।

अधिकारियों के मुताबिक इनमें शामिल 62 वर्षीय पुरुष ने 20 मई को शहर के एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ा था लेकिन उसकी मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के 28 मई को देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गयी यानी इस मौत का खुलासा आठ दिन बाद किया गया। जिले में कोविड-19 से मरने वाले लोगों का आधिकारिक ब्योरा विलंब से जाहिर किये जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

गैर सरकारी संगठनों का आरोप है कि विभाग इन मौतों का खुलासा अपनी सुविधानुसार कर रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर सीएमएचओ ने कहा, ‘‘जिले में कोविड-19 की स्थिति के बारे में हम कुछ भी छिपाना नहीं चाहते हैं। कई बार संबंधित अस्पताल हमें इस महामारी के मरीज की मौत की जानकारी देरी से देता है इसलिए इसका ब्योरा बताए जाने में हमारी ओर से भी थोड़ा विलम्ब हो जाता है।’’

कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।