1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राजा रघुवंशी का आखिरी VIDEO आया सामने, ट्रैकिंग करते हुए कैमरे में कैद; उसी 'सफेद' शर्ट में दिखी सोनम

राजा रघुवंशी का आखिरी VIDEO आया सामने, ट्रैकिंग करते हुए कैमरे में कैद; उसी 'सफेद' शर्ट में दिखी सोनम

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 16, 2025 11:47 am IST,  Updated : Jun 16, 2025 12:10 pm IST

शिलांग घूमने गए एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दावा किया है कि डबल डेकर ब्रिज की ट्रिप के दौरान जब वो ये वीडियो बना रहा था, तो उसके फ्रेम में राजा और सोनम रघुवंशी भी दिख गई। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी जो राजा के पास मिली थी।

raja raghuvanshi sonam last video- India TV Hindi
ट्रैकिंग करते दिखे राजा रघुवंशी और सोनम। Image Source : INDIA TV

देश के सबसे सनसनीखेज हनीमून मर्डर केस से जुड़ा एक और नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह राजा रघुवंशी की मौत से पहले का आखिरी वीडियो है। शिलांग घूमने गए एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दावा किया है कि डबल डेकर ब्रिज की ट्रिप के दौरान जब वो ये वीडियो बना रहा था, तो उसके फ्रेम में राजा और सोनम रघुवंशी भी दिख गई। राजा और सोनम ऊपर की ओर चढते हुए जा रहे थे। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो पहले CCTV में दिखाई दी फिर बाद में 2 जून को राजा रघुवंशी के शव के पास भी मिली थी।

टूरिस्ट ने क्या कहा?

देवेंद्र सिंह नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा है, "मैं 23 मई 2025 को मेघालय डबल डेकर रूट ब्रिज की यात्रा पर गया था और वीडियो रिकॉर्ड किया था। कल मैं वीडियो देख रहा था और मुझे इंदौर के उस कपल की रिकॉर्डिंग मिली। सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे। मुझे लगता है कि यह इन दोनों की आखिरी रिकॉर्डिंग थी। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी जो राजा के पास मिली थी। मुझे उम्मीद है कि इससे मेघालय पुलिस को भी मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी।"

देखें वीडियो-

उसने आगे लिखा है, "जब भी मैंने वीडियो में राजा को देखा, मुझे उसके बारे में बहुत बुरा लगा। वह सामान्य दिख रहा था लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके लिए क्या इंतजार कर रहा होगा। मेरे पास एक और वीडियो है जिसमें इंदौर के 3 अन्य लोग भी देखे जा सकते हैं जिन्होंने इन दोनों से 20 मिनट पहले यात्रा शुरू की थी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।"

23 मई को हुई थी हत्या

बता दें कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की तब हत्या कर दी गई, जब वह अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून ट्रिप पर मेघालय के शिलांग गया था। 29 साल के राजा रघुवंशी की 23 मई को वेइसाडोंग फॉल्स के पास हत्या कर दी गई थी और उसका शव 2 जून को एक खाई में मिला था। पुलिस ने पुष्टि की है कि राजा की हत्या एक धारदार हथियार से की गई थी। पत्नी सोनम रघुवंशी जो इस मामले में मुख्य आरोपी है। सोनम को पुलिस ने यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया था। सभी पांच आरोपी सोनम, राज कुशवाह, आकाश, विशाल और आनंद में हिरासत में हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।