1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'तू मेरी सास को अपने साथ लेकर क्यों गई...', महिला को निर्वस्त्र घुमाया, डंडो से पीटा; VIDEO बनाते रहे लोग

'तू मेरी सास को अपने साथ लेकर क्यों गई...', महिला को निर्वस्त्र घुमाया, डंडो से पीटा; VIDEO बनाते रहे लोग

 Published : Mar 27, 2024 11:53 am IST,  Updated : Mar 27, 2024 11:53 am IST

आरोपी महिला पीड़िता से 4 माह से रंजिश रखे थी। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी की सास पीड़िता से बातचीत करती थी और उसके घर भी आना जाना था। पीड़िता एक बार लक्ष्मी की सास को अपने साथ मंदसौर ले गई थी। तभी से लक्ष्मी उससे रंजिश रखने लगी थी।

सास को साथ ले जाने पर...- India TV Hindi
सास को साथ ले जाने पर महिला को पीटा Image Source : INDIA TV

इंदौर के ग्रामीण इलाके में चार महिलाओं ने मोहल्ले की ही एक महिला को बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़कर पूरे गांव में घुमाया। महिलाएं जब यह कृत्य कर रही थीं, तब गांव के किसी भी शख्स ने बीच-बचाव नहीं किया बल्कि वीडियो बनाते रहे। घटना गौतमपुरा के निर्मल गांव बछोड़ा की है। सूचना मिलते ही गौतमपुरा पुलिस पहुंची और मारपीट कर रही चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लोगों को वीडियो सोशल मीडिया से हटाने और मोबाइल से डिलीट करने को कहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

ग्रामीण एसपी सुनील कुमार मेहता ने बताया कि सोमवार दोपहर को लक्ष्मी तीन महिला साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंची। उसने पीड़िता से कहा कि तू मेरी सास को मंदसौर लेकर क्यों गई? इसी पर दोनों के बीच विवाद हो गया। लक्ष्मी ने अपनी तीन साथी महिलाओं के साथ उसकी घर में ही पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे पीटते हुए सीढ़ियों से घसीटकर नीचे ले आई। चारों ने मिलकर पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और पाइप व डंडों से पिटाई करते हुए पास के इलाके में निर्वस्त्र कर घुमाया।

4 महीने पहले भी हुआ था पीड़िता महिला से विवाद

आरोपी महिलाएं अलग-अलग समाज से हैं। आरोपी महिला पीड़िता से 4 माह से रंजिश रखे थी। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी की सास पीड़िता से बातचीत करती थी और उसके घर भी आना जाना था। पीड़िता एक बार लक्ष्मी की सास को अपने साथ मंदसौर ले गई थी। तभी से लक्ष्मी उससे रंजिश रखने लगी थी। गौतमपुरा पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित महिलाओं के बीच सास को ले जाने का ही विवाद रहा है। महिला के कपड़े फाड़ने को लेकर चारों पर आईपीसी की 354 ए, 452, 323, 294, 34 की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

(रिपोर्ट- भारत पाटिल)

यह भी पढ़ें-

रेस्टोरेंट मालिक को गोली से उड़ाया, सड़क पर मिली खून से सनी लाश; दिल्ली में ये क्या हो रहा है?

जिन हाथों से पाला उसी से मार डाला: फोन पर ऊंची आवाज में बात कर रहे थे पिता, बेटे ने आपत्ति जताई तो कर दी हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।