1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर
  4. वीडियो: इंदौर में देखिए कैलाश विजयवर्गीय से किस अंदाज़ से मिले दिग्विजय सिंह, ना-नुकुर के बाद पहनी भगवा पगड़ी

वीडियो: इंदौर में देखिए कैलाश विजयवर्गीय से किस अंदाज़ से मिले दिग्विजय सिंह, ना-नुकुर के बाद पहनी भगवा पगड़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 02:07 pm IST

इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों नेता किसी पुराने दोस्त की तरह मिले। इस दौरान दोनों नेता हाथों में हाथ पकड़कर हंसी मजाक करते दिखाई दिए।

Kailash Vijayvargiya - India TV Hindi
Kailash Vijayvargiya 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के खिलाफ अपनी तल्ख टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं, वहीं इंदौर से भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय भी अपने विस्फोटक बयानों के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन आज नजारा पूरी तरह से बदला हुआ था। इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों नेता किसी पुराने दोस्त की तरह मिले। इस दौरान दोनों नेता हाथों में हाथ पकड़कर हंसी मजाक करते दिखाई दिए। 

इस मुलाकात के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि संयोग से आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से इंदौर में मुलाकात हो गई! उनसे पुरानी बातें याद करते हुए हंसी-मजाक कर अच्छा लगा!

दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों ही काफी हंसमुख अंदाज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। समारोह के आयोजकों ने दोनों नेताओं को माला पहनाई। इस बीच कैलाश विजयवर्गीय ने जब अपनी भगवा पगड़ी दिग्विजय सिंह को पहनाने की कोशिश की तो दिग्विजय ने मना कर दिया। विजयवर्गीय ने दो तीन बार फिर प्रयास किए। अंत में आयोजकों ने दूसरी पगड़ी दी तब जाकर दिग्विजय सिंह इसे पहनने को राजी हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। indore से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मध्य-प्रदेश