1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जबलपुर के डैम में बोट कैसे पलटी? क्रूज के कप्तान ने बताई एक-एक बात

जबलपुर के डैम में बोट कैसे पलटी? क्रूज के कप्तान ने बताई एक-एक बात

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 02, 2026 01:12 pm IST,  Updated : May 02, 2026 01:32 pm IST

Jabalpur के बरगी डैम में जो क्रूज बोट हादसे का शिकार हुई, उसके सेलर ने बताया कि मौसम खराब होने के अलर्ट के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। जब वह बोट लेकर किनारे से गहरे पानी की ओर गए तब मौसम ठीक था। जानें सेलर ने और क्या-क्या बताया।

जबलपुर में हादसे की...- India TV Hindi
जबलपुर में हादसे की शिकार बोट के सेलर ने बताई दुर्घटना की पूरी कहानी। Image Source : ANI

Jabalpur Boat Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जो क्रूज नाव पलटी है, उसके सेलर महेश पटेल सामने आ गए हैं और उन्होंने बताया कि बरगी डैम में क्रूज बोट पलटने का हादसा कैसे हुआ था। क्रूज सेलर महेश पटेल ने बताया कि जब मैं डैम के किनारे से क्रूज बोट लेकर रवाना हुआ था, तब कोई आंधी-तूफान जैसा मौसम नहीं था; बस हल्की सी हवा चल रही थी। हालांकि, जब लौटने का वक्त आया, तो हवा तेज हो गई। इसलिए सभी को Life Jacket दी गई थीं। लेकिन अचानक, हवा और भी तेज हो गई। हमने क्रूज बोट को किनारे पर लंगर डालने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा की वजह से लाख कोशिश करने पर भी ऐसा नहीं हो पाया।

देने के बावजूद कुछ लोगों ने नहीं पहनी लाइफ जैकेट

उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगों को लाइफ जैकेट दी गई थीं, लेकिन कुछ लोग नाच रहे थे और उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। फिर अचानक, क्रूज बोट में पानी भर गया और मैं उस समय किसी भी किनारे पर लंगर नहीं डाल पाया। आखिरकार बोट वह पलट गई। तब हम किनारे से 50-60 मीटर दूर थे।

बार-बार आंखों के सामने आ रहे वे सीन

सेलर महेश पटेल बोले कि पिछले 3 दिन से मैंने कुछ नहीं खाया है। वे सारे सीन मेरी आंखों के सामने बार-बार आ रहे हैं। मुझे नींद तक नहीं आ रही है। मुझे इसका काफी अफसोस है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि किसी को भी इस प्रकार की स्थिति का सामना न करना पड़े। क्रूज बोट का रखरखाव हर सोमवार को किया जाता है।

मौसम की चेतावनी के बारे में नहीं थी जानकारी

वहीं, घटना के वक्त मौसम की चेतावनी के बारे में पूछे जाने पर, सेलर महेश पटेल कहते हैं कि मुझे मौसम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। मेरी नाव किसी चीज से नहीं टकराई थी। मैंने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया लेकिन नाव पलटने से नहीं रोक पाया।

ये भी पढ़ें- चीख-पुकार, सीलबंद लाइफ जैकेट, क्रूज नाव में भरता पानी, जबलपुर नाव दुर्घटना का नया वीडियो आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।