1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Kamal Nath resigns as CLP leader: कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से दिया इस्तीफा, गोविंद सिंह ने ली जगह

Kamal Nath resigns as CLP leader: कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से दिया इस्तीफा, गोविंद सिंह ने ली जगह

 Published : Apr 28, 2022 05:28 pm IST,  Updated : Apr 28, 2022 05:39 pm IST

अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने यह बदलाव किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति के अनुरूप सीएलपी के नेता पद से इस्तीफा दिया है। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

Kamal Nath- India TV Hindi
Kamal Nath Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Kamal Nath resigns as CLP leader: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता पद से बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सोनिया गांधी ने पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है। गोविंद सिंह भिंड जिले के लहार से विधानसभा सदस्य हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति के अनुरूप सीएलपी के नेता पद से इस्तीफा दिया है। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस में यह बदलाव

बताया जा रहा है कि अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने यह बदलाव किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हाथों जारी हुए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर आपका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी आपके योगदान की प्रशंसा करती है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी दे दी है।  

7 बार के विधायक हैं गोविंद सिंह
बता दें कि गोविंद सिंह सात बार के विधायक हैं और प्रदेश की सियासत में उनको दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। ग्वालियर चंबल इलाके में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गोविंद सिंह ने मुखर होकर कांग्रेस पार्टी का मोर्चा संभाला। वहीं, मीडिया से चर्चा के दौरान गोविंद सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी ईमानदारी से वह निर्वाह करेंगे। कांग्रेस पहले भी मजबूत थी और आज भी मजबूत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।