1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "कमीशन के लिए बड़े-बड़े ठेके दिए", शिवराज सरकार पर कमलनाथ का बड़ा हमला

"कमीशन के लिए बड़े-बड़े ठेके दिए", शिवराज सरकार पर कमलनाथ का बड़ा हमला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 24, 2023 02:59 pm IST,  Updated : Sep 24, 2023 03:00 pm IST

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कमीशन पाने के लिए कर्ज लेकर बड़े-बड़े ठेके दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कितना कर्ज लिया है वह सबके सामने है।

कमलनाथ- India TV Hindi
कमलनाथ Image Source : IANS

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य पर बढ़ते कर्ज और सरकार की कमीशनखोरी को लेकर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कमीशन पाने के लिए कर्ज लेकर बड़े-बड़े ठेके दिए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसी तरह के आर्थिक संकट नहीं होने की बात कहे जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कमलनाथ ने ये बातें कही।

"कितना कर्ज लिया, सभी के सामने है"

कमलनाथ ने कहा, "राज्य सरकार ने कितना कर्ज लिया है वह सबके सामने है। यह पता कर लीजिए कि एक साल में कितने बड़े-बड़े ठेके दिए हैं, जिसमें कितना प्रतिशत एडवांस लिया, कितनी रिश्वत ली, यह कर्ज लेते हैं, बड़े-बड़े ठेके देते हैं, अपना कमीशन बढ़ाने के लिए, इसकी पूरी जानकारी है मेरे पास है।"

"सब कहते हैं कि मैं हारने वाला नहीं हूं"

कांग्रेस के दावेदोरों को लेक पूछे गए सवाल पर कमलनाथ ने कहा, "चार हजार लोगों ने दावेदारी की है। सब कहते हैं कि मैं हारने वाला नहीं हूं, मैं जीतूंगा। जिताऊ को प्रत्याशी बनाएंगे। सूची आती रहेगी। कल दिल्ली में भी बैठक है। वैसे भी दावेदार की बहुत जानकारी तो मिल ही जाती है, क्योंकि इंटरनेट का जमाना है।"

चेहरा घोषित नहीं किए जाने पर हमला

भाजपा की ओर से चेहरा घोषित नहीं किए जाने को लेकर तंज सकते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "बीजेपी को शर्म आ रही है, शिवराज जी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर रही है। अमित शाह-मोदी आएंगे तो किसके पक्ष में बोलेंगे, पार्टी को लेकर बोलेंगे, लेकिन शिवराज का चेहरा लेकर नहीं बोलेंगे, दुख की बात है।"

पोस्टर पर दिग्विजय सिंह की तस्वीर नहीं 

जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर पर दिग्विजय सिंह की तस्वीर नहीं होने और यात्रा में हिस्सा नहीं लेने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, "मैं छिंदवाड़ा गया था। वहां शामिल हुआ था। परसों दिग्विजय सिंह जा रहे हैं, हमने सात टीम बनाई है। दिग्विजय सिंह ने खुद पोस्टर में नाम नहीं रखने की बात कही थी।"

- IANS इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।