1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP कांग्रेस ने चुराया इमरान खान की पार्टी का गाना? थीम सॉन्ग 'चलो चलो' पर CM शिवराज ने ली चुटकी; VIDEO

MP कांग्रेस ने चुराया इमरान खान की पार्टी का गाना? थीम सॉन्ग 'चलो चलो' पर CM शिवराज ने ली चुटकी; VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 18, 2023 03:57 pm IST,  Updated : Sep 18, 2023 03:57 pm IST

मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों और मीडिया में यह बात आम है कि कमलनाथ अक्सर किसी से भी मीटिंग के बाद 'चलो चलो' कहकर मीटिंग खत्म करते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने जब थीम सॉन्ग बनाया तो जिस "चलो चलो 'बात से विपक्ष कमलनाथ को घेरता आया है, उसी लाइन को लेकर पूरा थीम सॉन्ग ही बना डाला।

kamal nath imran khan- India TV Hindi
कमलनाथ, इमरान खान Image Source : FILE PHOTO

भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के मुकाबले कांग्रेस द्वारा निकाले जाने वाली जन आक्रोश यात्रा अब विवादों के घेरे में आ चुकी है। जन आक्रोश यात्रा के थीम सॉन्ग 'चलो चलो, कांग्रेस के संग चलो' को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी ने इसे पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ (PTI) के गाने 'चलो चलो इमरान के साथ' से चुराया हुआ बताया है। नीचे तस्वीर में दिखाई और सुनाई दे रहे दो वीडियो दो राजनीतिक पार्टियों के हैं। दोनों का मकसद चुनावी रण में विपक्ष को परास्त करना है। दोनों के शब्द लगभग एक है और टैगलाइन भी एक है। फर्क सिर्फ इतना है दोनों थींम सॉन्ग दो अलग-अलग देशों के हैं और यही फर्क अब मध्य प्रदेश कांग्रेस को भारी पड़ गया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस और दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम बताया है।

कांग्रेस का थीम सॉन्ग-

होर्डिंग में दिग्विजय सिंह की तस्वीर नदारद

दरअसल, कांग्रेस चुनाव से पहले भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की तर्ज पर 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इसी के चलते 16 सितंबर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और कमलनाथ की मौजूदगी में यह 'चलो चलो' थीम सॉन्ग जारी किया गया। मंच के पीछे जन आक्रोश रैली का जो होर्डिंग लगाया गया था उसमें रैली निकालने वाले तमाम नेताओं और कमलनाथ की तस्वीर थी लेकिन दिग्विजय सिंह की नहीं। भाजपा ने दिग्विजय सिंह की नदारद तस्वीर के चलते ही इस थीम सॉन्ग के पीछे दिग्विजय सिंह का हाथ बताया है।

इमरान खान की पार्टी का थीम सॉन्ग-

'कांग्रेस का पाकिस्‍तान प्रेम एक बार फिर जगजाहिर हुआ'
वहीं, इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेसियों पर थीम सॉन्ग चोरी करने का आरोप लगाया है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा, ''सुना है कि कांग्रेसियों ने अपना थीम सॉन्ग भी चुरा कर बनाया है...खैर चोरी की तो आदत उनकी पुरानी है, लेकिन इस बार चुराया भी तो पाकिस्तान से, वही पाकिस्तान जो नारों पर जिंदा है, जहां भुखमरी के हालात हैं। यही कांग्रेस का विजन और सच्चाई भी है। सच में, कांग्रेस का पाकिस्‍तान प्रेम एक बार फिर जगजाहिर हुआ है। जनता देख रही है कि @INCMP ने इमरान खान की पार्टी PTI के थीम सॉन्ग को चुराया है।''

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पत्रकारों को इमरान खान का वीडियो दिखाते हुए कहा, ''चचा जान दिग्विजय सिंह को को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो भी उन्होंने पाकिस्तान से ले लिया।''

'चलो चलो कहकर मीटिंग खत्म करते हैं कमलनाथ'
बता दें कि मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों और मीडिया में यह बात आम है कि कमलनाथ अक्सर किसी से भी मीटिंग के बाद 'चलो चलो' कहकर मीटिंग खत्म करते हैं। कांग्रेस छोड़कर आए सिंधिया समर्थक मंत्रियों का भी कहना था कि कमलनाथ ने कभी मंत्रियों और विधायकों से 2 मिनट से ज्यादा बात नहीं की। चलो चलो कहकर मीटिंग खत्म कर दी। यही वजह है कि कांग्रेस ने जब थीम सॉन्ग बनाया तो जिस "चलो चलो 'बात से विपक्ष कमलनाथ को घेरता आया है, उसी लाइन को लेकर पूरा थीम सॉन्ग ही बना डाला। हालांकि कांग्रेस इस थीम सॉन्ग पर उठे विवाद को हल्के में ले रही है।

कांग्रेस कह रही है कि भाजपा सरकार के जाने का समय आ गया है इसलिए वह हिंदू मुसलमान के बाद पाकिस्तान एंगल ढूंढ रही है। जबकि खुद अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान गए थे,अब 25 सितंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में भाजपा का 'चलो चलो' करने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।