1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कांग्रेस में लट्ठम लट्ठा मचा हुआ है; I.N.D.I.A की भोपाल रैली कैंसिल होने पर बोले CM शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस में लट्ठम लट्ठा मचा हुआ है; I.N.D.I.A की भोपाल रैली कैंसिल होने पर बोले CM शिवराज सिंह चौहान

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 16, 2023 04:17 pm IST,  Updated : Sep 16, 2023 04:26 pm IST

लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ आए विपक्षी पार्टियों की पहली सार्वजनिक रैली भोपाल में होने वाली थी। मगर अब इंडिया गठबंधन की वो रैली रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गठबंधन पर निशाना साधा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Image Source : SOCIAL MEDIA

भोपाल: देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होने वाला है। पिछले 9 सालों से केंद्र की सत्ता पर बैठी भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी वजह से करीब 28 विपक्षी पार्टियों ने एक साथ आकर I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन की पहली सार्वजनिक रैली भोपाल में होने वाली थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसके बाद भाजपा लगातार इनपर हमलावर है।

CM शिवराज सिंह ने साधा निशाना?

अगले महीने भोपाल में I.N.D.I.A गठबंधन की होने वाली सार्वजनिक रैली के रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "यहां की जनता में इनके खिलाफ आक्रोश है इसलिए इन्हें रैली कैंसिल करनी पड़ी। I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने सनातन धर्म का अपमान किया है जिसे मध्य प्रदेश की जनता बिल्कुल सहन नहीं करेगी। ये(I.N.D.I.A गठबंधन) इस बात को समझ लें कि सनातन का अपमान हमारी आस्था पर चोट है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

कांग्रेस के लीडरशीप में दम नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, उनके लीडरशीप में दम ही नहीं है। ये बाहर से किसी को क्या बुलाएंगे, घरवाले(मध्य प्रदेश कांग्रेस) ही आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस में लट्ठम लट्ठ मचा हुआ है कि पोस्टर पर किसकी फोटो लगेगी। यही वजह है कि ये प्रचार नहीं कर रहे हैं।

भाजपा में एकता है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि, "भाजपा एकजुट है। जहां कहीं भी चुनाव होते हैं, हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता काम में लग जाते हैं। मैं भी उत्तर प्रदेश और गुजरात के चुनावों में गया।"

उन्होंने आगे कहा, यहां भी हमारे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं। देशभर से हमारे नेता आ रहे हैं। हम एक बड़े लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं।

 ये भी पढ़ें-

उफनती नदी में बह गई SUV, पूर्व मंत्री के बेटे समेत 3 लोग बचाए गए, गांववालों ने की मदद

"तू सिर्फ मेरी है" कहकर छात्रा को पीटने लगा युवक, VIDEO हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।