1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ीं! EC ने जारी किया नोटिस

मध्य प्रदेश: कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ीं! EC ने जारी किया नोटिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 07:46 pm IST

मध्य प्रदेश में डबरा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस के प्रत्याशी ‘सामान्य व्यक्ति’ हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ‘आइटम’ हैं।

Kamalnath given notice by Election Commission over item remark । मध्य प्रदेश: कमलनाथ की मुश्किलें बढ- India TV Hindi
Kamalnath given notice by Election Commission over 'item' remark । मध्य प्रदेश: कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ीं! बढ़ीं! EC ने जारी किया नोटिस Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी के बारे में ‘आइटम’ टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को बुधवार को नोटिस जारी किया। आयोग ने कहा कि उनकी टिप्पणी विधानसभा उपचुनाव के कारण राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। नोटिस में कहा गया है, "इसलिए आयोग आपको अपने उपरोक्त बयान के लिए यह नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का मौका दे रहा है। ऐसा नहीं होने पर निर्वाचन आयोग इस संबंध में कदम उठाएगा।"

पढ़ें- BJP को एक और झटका! अब NDA से अलग हुआ ये द

मध्य प्रदेश में डबरा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस के प्रत्याशी ‘सामान्य व्यक्ति’ हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ‘आइटम’ हैं। भाजपा ने डबरा सीट पर इमरती देवी को प्रत्याशी बनाया है।

उनकी इस टिप्पणी पर विरोध शुरू हो गया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कमलनाथ के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कमलनाथ से उनकी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगा । कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया था और कहा था कि उन्होंने कुछ भी असम्मानजनक नहीं कहा है । मध्य प्रदेश में 28 सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होगा। (भाषा)

ये भी पढ़ें

रैली में हंगामा देख भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंच से कही ये बात

कैसे दिल्ली में कम किया जा सकता है 15%-20% प्रदूषण? गोपाल राय ने बताया

चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय, कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में भारत बना रहा है ये योजना

बिहार चुनाव: रैली में तेजस्वी यादव पर फेंके गए चप्पल, वीडियो हुआ वायरल

जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं', पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।