1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. प्रेम परवान चढ़ा तो लिंग बदलवाकर शिवांगी बन गई लड़का, सहेली से रचाई शादी, बाराती बने घरवाले

प्रेम परवान चढ़ा तो लिंग बदलवाकर शिवांगी बन गई लड़का, सहेली से रचाई शादी, बाराती बने घरवाले

 Published : Dec 20, 2024 07:43 am IST,  Updated : Dec 20, 2024 07:44 am IST

यूं तो समाज में एक ही लिंग के लोगों में प्रेम और शादी को हेय नजर से देखा जाता है लेकिन कन्नौज शहर में कुछ अलग ही हुआ है। यहां दो युवतियों के बीच प्रेम परवान चढ़ा तो एक युवती ने अपना लिंग ही बदलवा लिया और युवक बन गई। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सात जन्मों के बंधन में बदल लिया।

kannauj girls marriage- India TV Hindi
शिवांगी और ज्योति ने परिजनों की सहमति से रचाई शादी। Image Source : INDIA TV

कन्नौज: कहते हैं कि प्रेम सभी बंधनों से परे है। प्रेम किसी के भी बीच पनप सकता है फिर चाहे वह लड़का-लड़की के बीच हो या फिर लड़की-लड़की के बीच। ये ऐसा रोग है जिस पर परिजन और समाज की पहरेदारी भी पाबंदी नहीं लगा सकती। ऐसा ही एक मामला कन्नौज में सामने आया है। यहां दो सहेलियों के बीच प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि एक ने लाखों रुपये खर्च पर अपना जेंडरचेंज कराकर पुरुष बन गई। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सात जन्मों के बंधन में बदल लिया।

लड़कों की तरह रहती थी शिवांगी

प्रेम भी अजब रंग दिखाता है कभी-कभी। यूं तो समाज में एक ही लिंग के लोगों में प्रेम व शादी को हेय नजर से देखा जाता है लेकिन कन्नौज शहर में कुछ अलग ही हुआ है। यहां दो युवतियों के बीच प्रेम परवान चढ़ा तो लड़कों जैसे रहन सहन वाली युवती ने अपना लिंग ही बदलवा लिया और युवक बन गई। नवंबर के महीने में दोनों ने परिजनों की सहमति से शादी कर ली। मामला सामने आया तो शहर में चर्चा का विषय बन गया।

kannauj girls marriage
Image Source : INDIA TVदो सहेलियों ने की शादी।

ऐसे हुई शिवांगी और ज्योति की मुलाकात

सदर कोतवाली के मोहल्ला देविन टोला निवासी इंद्र गुप्ता की सबसे छोटी बेटी शिवांगी उर्फ रानू लड़कों की तरह रहती थी। उसकी दोस्ती भी लड़कों से ज्यादा होती थी। वह पिता के साथ ज्वेलरी की दुकान पर बैठ कर सहयोग करती थी। कुछ महीने पहले उसकी दुकान पर ज्योति नाम की युवती पहुंची और पार्लर खोलने के लिए कमरा मांगा। उसने अपने मकान में कमरा दे दिया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। बात यहां तक पहुंची कि दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। इसके लिए शिवांगी ने लिंग परिवर्तन कराने की ठान ली।

लाखों खर्च कर लड़का बनी शिवांगी

शिवांगी ने लखनऊ समेत दिल्ली के कई डॉक्टरों से बात की। एक डॉक्टर ने उसे 7.5 लाख रुपये खर्च आने की बात बताई, इस पर वह सहमत हो गई। इसके बाद उसने जेंडर चेंज कराने के लिए तीन ऑपरेशन कराये। 25 नवंबर को दोनों परिवारों की सहमति से दोनों की शादी हो गई। अब इस शादी के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद चर्चा होने लगी है। बताया गया कि अभी चौथा ऑपरेशन और होना है, इसके बाद शिवांगी पूरी तरह से लड़का बन जाएगी। यह भी पता चला है कि यह जोड़ी लिव इन में रह रही थी और इसका बकायदा रजिस्ट्रेशन भी है। शिवांगी के पिता के चार बच्चे हैं जिसमें एक बेटा भी है। अब उनके दो बेटे और दो बेटी हो गए। शहर में यह मामला खासा चर्चा का विषय बना है।

(रिपोर्ट- सुरजीत कुशवाहा)

यह भी पढ़ें-

लिंग परिवर्तन करवाकर 'अलका' से 'अस्तित्व' बना शख्स, बहन की सहेली से रचाई शादी

‘बर्दाश्त नहीं करेंगे’, भारत में 'लिंग परिवर्तन' को बढ़ावा देने वाले स्टारबक्स के ऐड पर भड़के ट्विटर यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।