1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. हनुमान मंदिर में चोरी कर भागा आमिर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 2 चांदी के मुकुट, 3 छत्र समेत 12 लाख का सामान जब्त

हनुमान मंदिर में चोरी कर भागा आमिर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 2 चांदी के मुकुट, 3 छत्र समेत 12 लाख का सामान जब्त

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 15, 2026 09:05 pm IST,  Updated : May 15, 2026 09:05 pm IST

हनुमान मंदिर में हुई चोरी के केस को खंडवा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया। मंदिर तोड़कर चांदी लूटने वाला आमिर खान को गिरफ्तार कर पुलिस ने उससे 12 लाख का सामन जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी आमिर को...- India TV Hindi
पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार किया। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने आमिर खान नाम के शख्स को अरेस्ट किया है। दरअसल, मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोर नगर में आमिर खान ने हनुमान मंदिर के चांदी के आभूषण और मूर्तियों को चुराया था। घटना गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात की है। शुक्रवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य द्वार और भगवानों के मंदिर में लगे दरवाजा के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना मंदिर समिति के लोगों को दी। समिति ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद एसपी अगम जैन, एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर, सिटी एसपी अभिनव बारंगे सहित मोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच–पड़ताल शुरू की।

CCTV कैमरों को मोड़ा, DBR भी फॉर्मेट कर दिया

आरोपी आमिर ने बड़े ही शातिराना तरीके में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसने पकड़े जाने के डर से सबसे पहले मंदिर की लाइट बंद की और फिर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरो को मोड़ दिया। इतना ही नहीं उसने सीसीटीवी के DBR को भी फॉर्मेट कर दिया। लेकिन वह कहते हैं, ना कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। आखिरकार पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की और फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। इसके बाद पुलिस ने आमिर को अरेस्ट किया और सख्ती से उससे पूछताछ की।

कुछ दिनों से रेकी कर रहा था आमिर

आमिर ने मंदिर से चांदी के गहने और भगवान चुराने की बात कबूल की है। खंडवा SP अगम जैन ने बताया कि कल सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई थी और घटना की बारीकी से जांच की जा रही थी। इसके बाद एक आरोपी आमिर खान को अरेस्ट किया गया है, जो पिछले कुछ दिनों से मंदिर में चोरी करने की नीयत से रेकी कर रहा था। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है और खंडवा में रहकर वह पेंटर के पास मजदूरी का काम करता है। फिलहाल उससे चोरी किया गया सारा सामान जब्त कर लिया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।

ये सामान किया जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के 2 मुकुट, 1 चांदी का पहाड, 1 बाजू बंध, चांदी के छत्र 3, 1 चांदी का शिवजी का मुकुट, कान का श्रृगार, हनुमान जी की पीतल की मूर्ति, पीतल की घंटी 1, पीतल की लड्डू गोपाल की मृर्ति 2, गणेश जी की पीतल की मृर्ति 1, माताजी की मूर्ति पीतल 1, ताबे के लौटे 16, 1 दान पात्र, 2 पीतल की समई, 3 पीतल के दीपक, 1 पीतल का पात्र, 1 छोटी तलवार, एम्लीफायर एवं नगदी 9293 रूपये, चोरी में उपयोग की गई मोटर सायकल 30000 रूपये सहित कुल 12 लाख रूपये का माल जब्त किया गया है।

(रिपोर्ट: प्रतीक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

जिस पर था भरोसा वही निकली चोर! 1.5 करोड़ के गहने शो रूम से लेकर मुस्कुराते हुए फरार हुई सेल्सगर्ल-VIDEO

VIDEO: शादी समारोह का चोरों ने उठाया फायदा! मुहल्ले में एक ही रात में 4 घरों के ताले टूटे, साफ की 10 लाख की संपत्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।