1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Maihar, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: इस बार कौन होगा मैहर का विजेता, किसके खाते में जाएगी सीट?

Maihar, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: इस बार कौन होगा मैहर का विजेता, किसके खाते में जाएगी सीट?

 Written By: Amar Deep
 Published : Dec 03, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 07:00 am IST

सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट पर हर बार कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार मैहर सीट पर देखने वाली बात होगी कि भाजपा दोबारा जीत हासिल कर पाती है या किसी और के खाते में जनता अपना वोट देती है।

 भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी।- India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी। Image Source : SOCIAL MEDIA

Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: सतना जिले से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सात सीटें हैं। ये सभी सातों सीटें अपने आप में महत्वपूर्ण हैं। बात की जाए मैहर विधानसभा सीट की तो यह सीट कभी भी किसी एक पार्टी के स्वामित्व वाली नहीं रही है। यानी इस सीट पर हमेशा अलग-अलग दलों के विधायक चुनकर आते रहते हैं। फिलहाल इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी का कब्जा है। वहीं कांग्रेस और अन्य पार्टियां भी यहां पर मजबूत स्थिति में हैं। 

मैहर विधानसभा सीट की पल-पल की लाइव अपडेट यहां देखें

मैदान में 17 उम्मीदवार 

मैहर विधानसभा सीट से इस बार कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में देखा जा रहा है। इस सीट पर कांग्रेस ने धर्मेश घई को टिकट दिया है, वहीं भाजपा ने श्रीकांत चतुर्वेदी पर दाव लगाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने चंद्रप्रकाश पटेल को टिकट दे दिया है। इनके अलावा बसपा ने वीरेंद्र सिंह कुशवाहा को जबकि आम आदमी पार्टी ने बैजनाथ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

पिछले चुनावों में क्या रहा था परिणाम 

सतना विधानसभा सीट पर इस समय भाजपा का कब्जा है, लेकिन इसके पहले इस सीट पर कई दलों के प्रत्याशी विजेता रह चुके हैं। इस सीट पर 1993 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, जिसे कांग्रेस ने 1998 में अपने पास सुरक्षित रखा। वहीं 2003 में यहां से समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। साल 2008 में मैहर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, लेकिन 2018 में दोबारा इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। हालांकि 2016 के उपचुनाव में इस सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया जो 2018 के विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रहा। वहीं अब 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं अन्य दल भी अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 

Madhya Pradesh Election Result: एग्जिट पोल पर आ गया दिग्विजय सिंह का रिएक्शन, बताया कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही

Madhya Pradesh Election 2023: Exit poll के आंकड़े आने के बाद कमलनाथ बोले- देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।