1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पुलिस ने इतना मारा कि छात्र ने तोड़ दिया दम, क्रूरता का Video आया सामने

पुलिस ने इतना मारा कि छात्र ने तोड़ दिया दम, क्रूरता का Video आया सामने

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 10, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 08:42 pm IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस की पिटाई से छात्र की मौत की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस क्रूरता का वीडियो CCTV में कैद हो गया है। मामले में दो आरक्षक निलंबित कर दिए गए हैं।

bhopal student died after police beating- India TV Hindi
भोपाल में पुलिस पिटाई के बाद छात्र की मौत। Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना इलाके में पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय उदित गाइकी के तौर पर हुई है, जो टीआईटी कॉलेज का छात्र था। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि पुलिस ने युवक को सामने खड़ा कर बेरहमी से डंडे बरसाए। इस घटना के सामने आने के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने क्यों की थी पिटाई?

जानकारी के मुताबिक, उदित शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे अपने दोस्तों अक्षत और नितेश के साथ इंद्रपुरी C सेक्टर में डांस कर रहा था। शोर-शराबे की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद हुआ। अक्षत और नितेश के मुताबिक इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उदित के साथ जमकर मारपीट की इसके बाद उदित की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। दोस्तों ने किसी तरह उसे एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक को घबराहट के चलते अटैक आया था। हालांकि, CCTV फुटेज सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं। उदित के पिता भेलकर्मी हैं, मां शिक्षिका और बताया जा रहा है कि उदित के बहनोई डीएसपी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आरक्षकों को निलंबित किया गया है। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।

विवेक सिंह डीसीपी जोन 2 के मुताबिक यह मौत पुलिस कस्टडी की नहीं है। लेकिन युवक उदित के दोस्त ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मारपीट की थी जिसके बाद थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। इसे देखते हुए हमने एसीपी को भेज दिया है सभी के कथन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर सारी चीज एनालिसिस की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उनके परिजनों ने कहा था कि जब हम आएंगे तभी हम पोस्टमार्टम करेंगे। वीडियोग्राफी होगी ताकि सभी डिटेल्स हमारे पास आए कि पूरा घटनाक्रम कैसे-कैसे हुआ और क्या-क्या रहा है और पुलिसकर्मी है उनका कितना दोष है। फिलहाल अभी हमने परिजनों की शिकायत पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- काम के दौरान कर्मचारी को अचानक आया अटैक, मोबाइल चलाता रहा मालिक, ये Video देखकर दहल उठेंगे

चोरों ने गायब कर दिया करोड़ों का सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की अनोखी कहानी कर देगी हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।