1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश से रूह कंपा देने वाली खबर, कब्रिस्तान से खोदी जा रहीं कब्रें, मृत महिलाओं से घिनौना काम होने की आशंका

मध्य प्रदेश से रूह कंपा देने वाली खबर, कब्रिस्तान से खोदी जा रहीं कब्रें, मृत महिलाओं से घिनौना काम होने की आशंका

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 23, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 02:19 pm IST

मध्य प्रदेश के खंडवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़े कब्रिस्तान में सोमवार सुबह 2 कब्रें खुली पाई गईं। पहले भी अमावस्या के दिन 6 कब्रों को खोदने की बात सामने आई थी।

Khandwa- India TV Hindi
खंडवा से चौंकाने वाला मामला Image Source : REPORTER INPUT

खंडवा: मध्य प्रदेश से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खंडवा से ये जानकारी मिली है कि लगातार कब्रिस्तानों से कब्रों को खोदा जा रहा है और ये काम पिछले 5 महीने से हो रहा है। कब्रों को खोदने की खबरें 17-18 मई से सामने आना शुरू हुई थीं। तब 3 कब्र खोदी गई थीं, जिसमें एक महिला थी। 

19-20 मई की रात खंडवा के बाद बाग कब्रिस्तान में फिर 3 महिलाओं की कब्र पैरों की तरफ से खोली गई थी, जिसमें महिलाओं के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद कब्रिस्तान में 13 कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों से जो तस्वीर बाहर निकलकर आई, उससे लोगों की रूह कांप गई थी। 

इसी तरह रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को भी बड़ा बाग के कब्रिस्तान में भी महिलाओं की कब्र के साथ बदसलूकी की गई। एक महिला को हालही में ही दफनाया गया था। खबर मिलते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। 

शहर काजी ने गंभीर आरोप लगाए

शहर काजी ने गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि बीते 5 महीने में लगातार कब्रिस्तानों से कब्रें खोदी जा रही हैं और आशंका है कि या तो मृतकों के साथ तंत्र क्रिया की जा रही है, या मृत महिलाओं से घिनौना कृत्य हो रहा है। कब्रिस्तान से खोदी गईं ज्यादातर कब्रें महिलाओं की हैं।  

खंडवा में दो कब्रों से छेड़छाड़ हुई है। कब्र से महिला का शव निकाला गया है। CCTV कैमरे में दो नग्न युवक दिखाई दिए हैं। 5 महीने पहले 6 कब्रें भी खोली गई थीं। शहर काजी को आशंका है कि या तो तंत्र क्रिया की जा रही है या फिर महिलाओं की कब्र को नग्न हालत में खोदने वाले, शव के साथ घिनौना काम कर रहे हैं।

खंडवा में क्या हुआ?

खंडवा के मुस्लिम कब्रिस्तान में एक बार फिर कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है। घटना शहर के बड़े कब्रिस्तान में सोमवार सुबह हुई, जहां दो कब्रें खुली पाई गईं। इनमें से एक कब्र हालही में दफनाई गई एक महिला की है, जबकि दूसरी कब्र की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। अन्य कब्रों की भी जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह की वारदात किसी और कब्र के साथ तो नहीं हुई। वही घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को जांच में लिया है और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

वहीं इस घटना की जानकारी लगते ही परिजन के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, शहर काजी और कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे। महिला के परिजनों की मौजूदगी में कब्र को दोबारा ठीक किया गया। वहीं, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपी नजर आए, जो रात के समय कब्रों के पास पूरी तरह नग्न खड़े दिखाई दिए। इनमें से एक आरोपी खंभे पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरे पर कफन का कपड़ा ढकने की कोशिश करता दिखा, ताकि अपने जुर्म को छुपाया जा सके। पुलिस ने डीवीआर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि, कुछ महीने पूर्व भी इसी कब्रिस्तान में इस तरह की घटना हुई थी, उस समय भी कुछ कब्रों को नुकसान पहुंचाया गया था। 

एडिशनल एसपी का सामने आया बयान

एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो कब्रों कुछ नुकसान पहुंचाया गया है। सूचना पर फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस की जांच जारी है जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

पहले भी अमावस्या के दिन 6 कब्रों को खोदने की बात सामने आई थी

4 महीने पहले 20 मई को भी अमावस्या के दिन 6 कब्रों को खोदने की घटना हुई थी। खंडवा के कोतवाली थाना और मोघट थाना क्षेत्र में कब्रों का खोदा पाया गया था। बड़ा कब्रिस्तान खंडवा में 3 दिन पुरानी तीन कब्र और सिहाड़ा कब्रिस्तान में तीन कब्र से छेड़छाड़ करने की घटना हुई थी, कोतवाली क्षेत्र के बड़ा कब्रिस्तान में तीन महिलाओं ओर मोघट थाना क्षेत्र के सिहाड़ा कब्रस्तान में 2 पुरुष, एक महिला की कब्र की फारसी हटाकर छेड़खानी की गई थी। 

खंडवा शहर के काजी क्या बोले?

खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली का कहना है कि 4 महीने पहले भी कब्रों के साथ छेड़छाड़ हुई थी जो महिलाओं की थीं। अब फिर से घटना हुई है। हमने सीसीटीवी लगवा दिए थे। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। कब्रों से कोई ऐसा करता है तो हमारी आस्था को ठेस पहुंचती है। पहले जो घटना हुई, उसे हम तांत्रिक क्रिया समझ रहे थे लेकिन अभी जो फुटेज सामने आए हैं, उसमें व्यक्ति पूरे कपड़े उतारकर आया है। जो आशंका हो रही है, अल्लाह न करे ऐसी कोई बात हो लेकिन इससे शहर में तनाव फैल गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।