1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,777 नए मामले, 16 और लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,777 नए मामले, 16 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 11:16 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 11:16 pm IST

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,777 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,00,834 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

Madhya Pradesh reports 2,777 new coronavirus cases, 16 fatalities- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,777 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,00,834 हो गयी है।  Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,777 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,00,834 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 16 और व्यक्तियों की मौत के बाद प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,014 हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शु्क्रवार को कोविड-19 के 682 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 528 नये मामले आये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 3,00834 संक्रमितों में से अब तक 2,77,484 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 19,336 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 14823 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

वहीं भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,23,03,131 हो गई है। पिछले छह महीने में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार, दो अक्टूबर 2020 को एक दिन में संक्रमण के 81,484 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 469 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,63,396 हो गई। इससे पहले छह दिसम्बर को 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 482 मामले सामने आए थे। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 23वें दिन नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 6,14,696 हो गई है, जो कुल मामलों का पांच प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 1,15,25,039 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और अब यह 93.67 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में एक अप्रैल तक 24,59,12,587 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 11,13,966 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 469 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 249, पंजाब के 58, छत्तीसगढ़ के 34, तमिलनाडु के 19, कर्नाटक के 18, केरल के 11 और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के नौ-नौ लोग थे। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,63,396 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 54898, तमिलनाडु के 12738, कर्नाटक के 12585, दिल्ली के 11036, पश्चिम बंगाल के 10331, उत्तर प्रदेश के 8,820, आंध्र प्रदेश के 7220 और पंजाब के 6926 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।