1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: भाई की मौत से आहत भाई ने किया सुसाइड, बोला- 'भगवान से लड़ने जा रहा हूं, दोनों एक साथ फिर जन्म लेंगे'

VIDEO: भाई की मौत से आहत भाई ने किया सुसाइड, बोला- 'भगवान से लड़ने जा रहा हूं, दोनों एक साथ फिर जन्म लेंगे'

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Oct 21, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 02:53 pm IST

छतरपुर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया जिसमें वह कहते सुना जा रहा हूं कि मैं भगवान से लड़ने जा रहा हूं। भाई के साथ फिर से जन्म लेंगे।

मरने से पहले राजेश मिश्रा की तस्वीर - India TV Hindi
मरने से पहले राजेश मिश्रा की तस्वीर Image Source : REPORTER

छतरपुरः गीतकार मोहम्मद रफी के गीत 'जियेंगे साथ मरेंगे...' यह भले ही फिल्मी गाने की चंद लाइन है मगर भाई और भाई का रिश्ता दुनिया  में अमूल्य होता है। इसका कोई मूल्य नहीं। इसका जीता जागता उदाहरण पेश किया है छतरपुर के रहने वाले एक शख्स ने..। यहां पर भाई की मौत से आहत भाई ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली और एक सुसाइड वीडियो जारी किया जिसमें कहा है कि मैं भगवान से लड़ने जा रहा हूं और हम दोनों एक साथ फिर से जन्म लेंगे...।

युवक ने मौत से पहले बनाया वीडियो

भले ही सुनने में आपको एक फिल्मी कहानी लग रही होगी मगर यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, एक हकीकत है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है। जहां 25 वर्षीय राजेश मिश्रा ने आज सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली और मौत के ठीक पहले एक वीडियो भी बनाया और उस वीडियो में कहा है कि मैं भाई की मौत से बहुत दुखी हूं और मैं भगवान से लड़ने जा रहा हूं और हम फिर से जन्म लेंगे। 

यहां देखें वीडियो

रोड एक्सीडेंट में हो गई थी भाई की मौत

वहीं पुलिस इस पूरे मामले पर वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का भाई धीरेन्द्र जोकि रिश्ते में बुआ का बेटा जो उत्तर प्रदेश मे पुलिसकर्मी था जो पिछले दिनों सतना जिले के मैहर तिगेला के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद वह काफी सदमे में था और इस सब  के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस सुसाइड की चर्चा छतरपुर ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में हो रही है।

रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता, छतरपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।