1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 160 नए मामले सामने आए, 34 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 160 नए मामले सामने आए, 34 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2021 10:07 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 10:07 pm IST

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से 34 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,649 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 160 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,88,809 तक पहुंच गयी।

MP records 160 new COVID-19 cases, 34 deaths; 463 recover- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 34 और व्यक्तियों की मौत हुई है। Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 34 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,649 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के 160 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,88,809 तक पहुंच गयी। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 25 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 36 नये मामले इंदौर में आये जबकि भोपाल में 47 नये मामले सामने आये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,88,809 संक्रमितों में से अब तक 7,76,887 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 3,273 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 463 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

वहीं, प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बसों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित चार राज्यों में से महाराष्ट्र को छोड़कर राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की सीमाओं पर बसों का आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सीमा पर बसों का आवागमन फिलहाल 22 जून तक प्रतिबंधित रखा गया है। 

राजपूत ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इन चार राज्यों में आवागमन 15 जून तक के लिए प्रतिबंधित किया गया था। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर तीन राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से प्रतिबंध हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के आधार पर 22 जून के बाद बसों के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।