1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस के 846 नए मामले, 50 और लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस के 846 नए मामले, 50 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2021 10:11 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 10:11 pm IST

मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 50 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,207 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में संक्रमण के 846 नए मामले सामने आए।

MP sees 846 new COVID-19 cases; 50 deaths; 3,746 recoveries- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 50 और व्यक्तियों की मौत हुई है। Image Source : ANI

भोपाल: मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 50 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,207 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में संक्रमण के 846 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,82,945 तक पहुंच गयी। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 287 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 183 एवं जबलपुर में 71 नये मामले आये। 

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,82,945 संक्रमितों में से अब तक 7,50,552 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 14,186 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,746 रोगी स्वस्थ हुए हैं। वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि राज्य के कुल 52 में से 35 जिलों में अब एक दिन में दस से कम कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण दर कम होकर एक प्रतिशत रह गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 बीमारी से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर 97.13 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के 35 जिलों में अब एक दिन में कोविड-19 के दस से कम मरीज मिल रहे हैं और प्रदेश में संक्रमण की दर कम होकर एक प्रतिशत रह गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक जून को प्रदेश में कोविड-19 बीमारी से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत 96.3 था। वहीं सरकारी आंकड़े के अनुसार एक जून को प्रदेश में संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत थी। 

मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,186 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक जून को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगभग 20 हजार थी। मंत्री ने बताया कि संक्रमण के मामलों में मध्यप्रदेश, देश में 19 वें स्थान पर है। इससे पहले मध्य प्रदेश इस सूची में पांचवें, सातवें और नौवें स्थान पर था।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।