1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एमपी के पन्ना का जिला अस्पताल है या स्विमिंग पूल! बारिश ने खोल दी पोल, घुटनों तक वार्ड में भरा पानी-VIDEO

एमपी के पन्ना का जिला अस्पताल है या स्विमिंग पूल! बारिश ने खोल दी पोल, घुटनों तक वार्ड में भरा पानी-VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 07, 2026 06:46 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 07:02 pm IST

अस्पताल के अंदर बारिश का पानी भर गया। मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी बारिश में पूरा जिला अस्पताल स्विमिंग पूल की तरह नजर आ रहा है।

पन्ना का जिला अस्पताल- India TV Hindi
पन्ना का जिला अस्पताल Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल में जरा सी बारिश के बाद का नजारा सामने आया है। अस्पताल परिसर स्विमिंग पूल बन गया। भारी बारिश के बाद ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया, जिससे सर्जिकल और डिलीवरी वार्ड जलमग्न हो गए हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। ॉ

मरीज के वार्डों में भी भरा पानी

नवजात शिशुओं, प्रसूताओं और गंभीर मरीजों के वार्डों में करीब एक-एक फीट पानी भर जाने से संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। मरीज और उनके तीमारदार बेड पर ही कैद रहने को मजबूर हैं। उन्हें दवा, इंजेक्शन और शौचालय जाने तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में भरे बारिश के पानी का वीडियो भी सामने आया है।

हर साल की है ये लापरवाही

​स्थानीय निवासियों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि यह लापरवाही हर साल की है, लेकिन प्रबंधन कभी नहीं जागता है। इस अव्यवस्था पर सफाई देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता ने माना कि पुरानी बिल्डिंग वॉटर लेवल से 5 फीट नीचे है। आगे चल रहे नई बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन की वजह से नाली ब्लॉक हो गई है, जिससे पानी का बैक-फ्लो हो रहा है। 

निर्माण एजेंसी को लिखा गया पत्र

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए अलग से कोई बजट नहीं है। हालांकि, भोपाल मुख्यालय से समाधान की मांग की गई है। निर्माण एजेंसी को भी पत्र लिखा गया है। फिलहाल मुस्तैदी से पानी निकालने का काम जारी है और जल्द ही परिसर साफ कर दिया जाएगा।

अस्पताल में घुसे बारिश के पानी का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के पन्ना समेत कई जिलों में आज जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। पन्ना जिला अस्तपताल में भरे बारिश के पानी का वीडियो वायरल हो रहा है। सरकार की लापरवाही एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।

एमपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बता दें कि मानसून अब पूरे देश में आ गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो-तीन दिन तक एमपी में जमकर बारिश होने वाली है। 

ये भी पढ़ें: 

इंदौर में बारिश बनी शादी में मुसीबत, दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर पहुंचाया मंडप-देखें वीडियो

पहाड़ टूटा और सब कुछ निगल गया! ताश के पत्तों की तरह बहा टैंकर; वायनाड लैंडस्लाइड का खौफनाक CCTV फुटेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।