1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सड़क हादसे में कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, पिता के निधन के बाद अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

सड़क हादसे में कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, पिता के निधन के बाद अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 12, 2026 08:44 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 08:44 pm IST

नेशनल हाईवे 39 पर एक अज्ञात वाहन ने 26 साल के कांस्टेबल की कार को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई और उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

Mp News- India TV Hindi
सड़क हादसे में कांस्टेबल की दर्दनाक मौत Image Source : PEXELS

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना से एक कांस्टेबल की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है और इस घटना में उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार पन्ना में सड़क दुर्घटना में एक कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कांस्टेबल की नौकरी उन्हें पिता के निधन के बाद अनुकंपा पर मिली थी।

सड़क हादसे में कांस्टेबल की हुई मौत

पन्ना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर गुरुवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 साल के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभय श्रीवास के रूप में हुई है और वह अजयगढ़ थाने में तैनात था। निरीक्षक हरि सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अभय की कार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

इलाज के दौरान कांस्टेबल ने तोड़ा दम 

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह अलग-थलग हो गई। अधिकारी ने आगे इस मामले में अपडेट देते हुए जानकारी दी कि राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अभय ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह हादसा देर रात करीब तीन बजे स्मृति वन के पास उस समय हुआ, जब श्रीवास और उसका मित्र अरविंद सिंह एक रेस्तरां से लौट रहे थे।

पिता के निधन के बाद अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

अरविंद सिंह ने बताया कि उनके दोस्त श्रीवास को दो साल पहले अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। उन्होंने बताया कि अरविंद सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने यह भी बताया कि दुर्घटना में शामिल दूसरे वाहन की पहचान और उसका पता लगाने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढे़ं-

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में EOW की रेड, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया तहसीलदार का रीडर अनिल कुलवाडिया

टीकमगढ़ में तालाब में डूबने से 3 नाबालिग बच्चों की मौत, बाल-बाल बचा चौथा दोस्त, मौके पर पहुंची पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।