1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: थप्पड़बाज पुलिसवाला... बीच सड़क पर की कार चालक की पिटाई, किया गया लाइन हाजिर

MP: थप्पड़बाज पुलिसवाला... बीच सड़क पर की कार चालक की पिटाई, किया गया लाइन हाजिर

 Published : Jul 05, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 03:56 pm IST

ग्वालियर के फालका बाजार में पुलिसकर्मी ने कार चालक की पिटाई की है। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है।

पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़- India TV Hindi
पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़ Image Source : INIDA TV

मध्य प्रदेश पुलिस की बीच सड़क पर गुंडागर्दी सामने आई है। ग्वालियर शहर में एक पुलिसकर्मी ने कार चालक को बीच सड़क पर थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो ग्वालियर के इंदरगंज थाना इलाके के फालका बाजार का बताया गया है।

पुलिसकर्मी के सामने आई कार

दरअसल, फालका बाजार में ट्रैफिक जाम हो रहा था। इसी दौरान वहां से रॉन्ग साइड से आ रहे पुलिसकर्मी के सामने एक कार आ गई। इसको लेकर पहले तो पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच बहसबाजी हुई। साथ ही गुस्से में आकर पुलिसकर्मी ने कार चालक को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। 

पुलिस हुआ लाईन हाजिर

इसके बाद पुलिसकर्मी अपनी एक्टिवा गाड़ी को लेकर वहां से चला गया, लेकिन किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह वायरल वीडियो पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत उस पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे लाइन अटैच कर विभागीय की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस शहर के नागरिकों संग करे उचित व्यवहार

वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है की पुलिस यूनिफॉर्म में किसी भी आरक्षक के द्वारा ट्रैफिक नियमों को खुद ही उल्लंघन करना और शहर के नागरिकों के साथ इस तरीके का व्यवहार किसी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इस तरीके का काम करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्टर भूपेन्द्र भदौरिया 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।