Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: राजा रघुवंशी के शव के लिए खुद कफन लेकर आया था राज कुशवाहा, सोनम के पिता को तसल्ली देते हुए दिखा

VIDEO: राजा रघुवंशी के शव के लिए खुद कफन लेकर आया था राज कुशवाहा, सोनम के पिता को तसल्ली देते हुए दिखा

Reported By : Anurag Amitabh Edited By : Rituraj Tripathi Published : Jun 21, 2025 04:20 pm IST, Updated : Jun 21, 2025 04:31 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा अपडेट एक सीसीटीवी के रूप में सामने आया है, जिसमें सोनम का बॉयफ्रेंड राज, सोनम के रोते हुए पिता को तसल्ली देते हुए दिख रहा है।

Raja Raghuvanshi murder case- India TV Hindi
Image Source : CCTV SCREENGRAB राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम के पिता को तसल्ली देते दिखा राज कुशवाहा

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजा के शव के लिए कफन खुद सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा लेकर आया था। कफन देने के बाद राज ने किसी को फोन भी लगाया था। इंदौर में छिपी सोनम को राज के फोन का इंतजार था।

नाटक करता दिखा राज कुशवाहा?

सोनम और राज को तसल्ली तब हुई, जब शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राज ने इस दौरान पूरा नाटक किया था, जिससे किसी को उस पर भूल से भी शक ना हो। राज ने अपने दोस्तों से अर्थी पर चढ़ाने के लिए फूल और माला भी मंगवाई थी। 

राजा का शव आने के पहले राज ने कई बार फोन कॉल किए थे और वह फोन पर पल-पल का अपडेट किसी को दे रहा था। राजा का शव देखकर जब सोनम के पिता रोने लगे तो राज ही उन्हें भी तसल्ली दे रहा था। सीसीटीवी फुटेज में राज, सोनम के पिता को तसल्ली देते हुए दिख रहा है।

क्या है राजा रघुवंशी हत्याकांड?

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या उस वक्त कर दी गई, जब वह अपनी पत्नी के साथ शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए। हत्या का आरोप उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा पर लगा। घटना मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई 2025 को हुई थी।

राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी। शादी के बाद, दोनों हनीमून के लिए 20 मई को मेघालय के शिलांग (चेरापूंजी क्षेत्र) गए थे। 23 मई को राजा की हत्या कर दी गई, और उनका शव 2 जून को सोहरा (चेरापूंजी) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनके सिर पर दो गहरे घाव थे, और हत्या में दो "डाव" (पूर्वोत्तर में इस्तेमाल होने वाला बड़ा चाकू) का उपयोग हुआ था।

पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत, और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। यह साजिश शादी से पहले ही शुरू हो गई थी, क्योंकि सोनम राज कुशवाह से प्रेम करती थी और राजा से शादी के लिए पारिवारिक दबाव में की थी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement