Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पेड़ से लटके मिले रेप के आरोपी और पीड़िता के शव, लड़की ने गले में पहना था मंगलसूत्र

पेड़ से लटके मिले रेप के आरोपी और पीड़िता के शव, लड़की ने गले में पहना था मंगलसूत्र

Edited By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX Published : Feb 25, 2026 08:27 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 08:27 pm IST

गुड़ा रोड के पास एक खेत में एक पेड़ से दुष्कर्म आरोपी युवक और नाबालिग पीड़िता के शव लटके मिले हैं। युवक पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस दोनों की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

rape accused and victim found dead, Shivpuri news, Madhya Pradesh crime, POCSO case India- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता के शव पेड़ से लटके मिले।

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुड़ा रोड के पास एक खेत में नीम के पेड़ से 19 साल के जितेंद्र धाकड़ और 17 साल की एक लड़की के शव फंदे से लटके मिले। राहगीरों ने यह देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक जितेंद्र धाकड़ पर POCSO एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज था और जो लड़की उसके साथ लटकी पाई गई वही पीड़िता थी। अक्टूबर 2025 में बदरवास थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था।

24 फरवरी को अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे दोनों

पुलिस ने बताया कि 8 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार करके लड़की को बरामद कर लिया गया था। उसके बाद जितेंद्र को जेल भेजा गया था। 11 फरवरी 2026 को जितेंद्र को जमानत मिली और वह बाहर आ गया। जमानत मिलने के कुछ दिनों बाद 24 फरवरी को दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। पुलिस को शक है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मौके पर लड़की के गले में मंगलसूत्र मिला है, जिसे लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया, 'राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव पेड़ से लटके मिले। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।'

मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस कर रही जांच

दोनों की मौत को लेकर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा, 'यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मौत आत्महत्या से हुई है या किसी और वजह से। इस बारे में मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार वालों के बयानों के आधार पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दोनों के परिजनों से पूछताछ जारी है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरे केस की सच्चाई सामने के लिए पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement