1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आया चोर: 8 उंगलियों में सोने की अंगूठियां पहनकर भागा; घटना CCTV में कैद

ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आया चोर: 8 उंगलियों में सोने की अंगूठियां पहनकर भागा; घटना CCTV में कैद

 Published : Apr 14, 2025 12:50 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 01:01 pm IST

बालाघाट में तनु ज्वैलर्स में एक चोर ने ग्राहक बनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुकान से करीब 40 ग्राम सोने की आठ अंगूठियां चुरा लीं। घटना शनिवार शाम 7 बजे की है।

सीसीटीवी में कैद हुआ...- India TV Hindi
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के बालाघाट के सरस्वती नगर स्थित तनु ज्वैलर्स में एक अज्ञात चोर द्वारा दोनों हाथ में सोने की 8 अंगूठी पहनकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने दुकान से करीब 40 ग्राम आठ सोने की अंगूठियां चुरा लीं। घटना शनिवार शाम 7 बजे की है। पीड़ित द्वारा थाने में इसकी शिकायत की गई है। वहीं, अंगूठी खरीदी करने आए शख्स सीसीटीवी में कैद हो गया है।

क्या है पूरी घटना?

अज्ञात आरोपी सोने की अंगूठी और ब्रेसलेट खरीदने के नाम पर तनु ज्वेलर्स में पहुंचा था जहां उसने दुकानदार को 8 से 10 सोने की अंगूठी खरीदी करने की बात कही। लेकिन ज्वेलर्स की दुकान में उस समय अंगूठी पर्याप्त मात्रा में नहीं थी इसलिए उसने कुछ देर में अरेंज कर उपलब्ध कराने की बात कही। इसके पश्चात अज्ञात शख्स अपने घर चला गया। शाम को अंगूठी की व्यवस्था होने पर ज्वेलर्स ने संबंधित शख्स को फोन से संपर्क कर अपनी दुकान में बुलाया। लेकिन वह तब पंहुचा जब दुकान में अन्य ग्राहक नहीं थे और सिर्फ ज्वेलर ही मौजूद था।

यूं दिया वारदात को अंजाम

अज्ञात शख्स के पहुंचने पर उसने अंगूठी उसे दिखाने का प्रयास किया। अज्ञात शख्स ने अपने दोनों हाथों की उंगलियों में एक-एक कर 8 अंगूठियां सोने की लगभग 40 ग्राम 4 लाख कीमती की पहनी। पानी पिया और उसके लिए चाय भी मंगवाई गई। इस बीच अपने प्लान के अनुसार अज्ञात शख्स  पीक दान (थूकने) करने के लिए दो बार दुकान से बाहर आया। दुकानदार ने बताया कि इसी दौरान अचानक उसके घर से फोन आ गया जिस पर वह परिवार से बात करने लग गया। तब अज्ञात शख्स मौका पाकर दुकान से बाहर आया। भागते हुए वह अपनी बाइक के पास पहुंचा और स्टार्ट कर फरार हो गया।

देखें वीडियो-

दुकान संचालक ने उसका पीछा किया लेकिन तब तक वह भाग चुका था। शाम लगभग 7 बजे घटित हुई इस सनसनीखेज घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस में की गई है। मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी में आरोपी ग्राहक बनकर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

(रिपोर्ट- शौकत बिसने)

यह भी पढ़ें-

महिला के भेष में दुकान में चोरी करने पहुंचा ‘शेख’, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई ये बात

देर रात बाइक चोरी करने एक गली में पहुंचे चोर, फिर जो हुआ आप Video में ही देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।