1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मजदूरी करके पति ने पढ़ाया, पुलिस विभाग में नौकरी लगते ही पत्नी बनी बेवफा, प्रेमी दे रहा धमकी

मजदूरी करके पति ने पढ़ाया, पुलिस विभाग में नौकरी लगते ही पत्नी बनी बेवफा, प्रेमी दे रहा धमकी

 Published : Sep 22, 2025 10:39 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 10:39 pm IST

एमपी के सागर में पत्नी की लगन देख उसे पढ़ा लिखा कर काबिल बनाने का सपना देखने वाला पति आज दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। पत्नी का नाम रीटा बर्डे है, वह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।

पति जयलाल काछी ने...- India TV Hindi
पति जयलाल काछी ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के सागर में शादी, नौकरी, बेवफाई और फिर धमकी वाले हालात का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी ही पत्नी, जो मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ है, उस पर प्रताड़ना और अवैध संबंधों का गंभीर आरोप लगाया है। पति ने पत्नी को पढ़ाकर उसके सपनों को पूरा किया, अब उसी पत्नी पर गंभीर आरोप लगने से मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

जानें पूरा मामला

शिकायतकर्ता जयलाल काछी, जो मूल रूप से कटनी जिले का रहने वाला है, का कहना है कि उसने अपनी पत्नी रीटा बर्डे को मेहनत मजदूरी करके पढ़ाया और उसके बाद रीटा की नौकरी मध्य प्रदेश पुलिस में लगवाई। दोनों ने 10 मई 2023 को शादी की थी। जयलाल का आरोप है कि शादी के बाद रीटा की पोस्टिंग सागर जिले के गोपालगंज थाने में हुई, जहां वह करीब एक साल तक अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहा। लेकिन बाद में पत्नी ने काम का बहाना बनाकर उसे जबलपुर भेज दिया, जहां वह मजदूरी करता रहा। 

शिकायतकर्ता जयलाल काछी
Image Source : REPORTER INPUTशिकायतकर्ता जयलाल काछी

पत्नी के मोबाइल में मिले प्रेमी के फोटो-वीडियो

जयलाल का दावा है कि अगस्त में जब वह सागर वापस आया तो उसे रीटा के मोबाइल में ‘लकी’ नाम के एक युवक के साथ कई फोटो और वीडियो मिले। उसका कहना है कि रीटा और उसका प्रेमी लकी मिलकर उसे धमका रहे हैं व नौकरी का रौब दिखाकर दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और पूरे मामले की जांच की मांग की है। बहरहाल जिस पति ने अपनी पत्नी के लिए दिन रात मेहनत कर उसे पढ़ाया अब उसी पत्नी उसके साथ बेवफाई कर दी और अब यह मामला इलाके में काफी चर्चाओं में बना हुआ है।

(रिपोर्ट- टेकराम ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

पत्नी के लव अफेयर से आहत पुष्पेंद्र ने दी जान, 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गई थी रजनी

एटा में मकान टूटने के भय से युवक ने लगाई फांसी, BJP विधायक ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।