1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. फिल्मी स्टाइल में जेल ब्रेक: पाइप के सहारे भागा, ससुराल पहुंचा तो पुलिस ने पकड़ा, अब SI पर लगाए आरोप

फिल्मी स्टाइल में जेल ब्रेक: पाइप के सहारे भागा, ससुराल पहुंचा तो पुलिस ने पकड़ा, अब SI पर लगाए आरोप

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 19, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 04:44 pm IST

लगभग दो साल तक जेल में रहने के बाद आरोपी पाइप के सहारे भाग गया था। वह अपने ससुराल पहुंचा और यहीं से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वापस लौटने के बाद उसने कहा कि सब इंस्पेक्टर ने उस पर झूठे आरोप लगाए हैं।

Shajapur Jail break- India TV Hindi
शाजापुर में जेल से भागा कैदी Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के शाजापुर से जेल से भागने वाला कैदी आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ जाकर कैदी को उसकी ससुराल से पकड़ा। आरोपी शाजापुर जिला जेल से पाइप के सहारे फिल्मी अंदाज में फरार हुआ था। 15 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे जेल से फरार हुआ जीवन उर्फ जयराम अब सलाखों के पीछे वापस पहुंच चुका है। आरोपी मक्सी की नई आबादी का रहने वाला है। दोबारा पकड़े जाने के बाद उसने सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

करीब 4 महीने से जेल में बंद इस कैदी के फरार होते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जेल अधीक्षक डीके पगारे के निर्देश पर तुरंत स्पेशल टीम बनाई गई और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ तक पहुंची तलाश

पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश देने के साथ-साथ आरोपी के संभावित ठिकानों को खंगाला। जांच में बड़ा सुराग मिला। फरार कैदी छत्तीसगढ़ में अपने ससुराल में छिपा बैठा था। सूचना मिलते ही शाजापुर पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ पहुंची और फिल्मी अंदाज में ही दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे वापस शाजापुर लाया गया।

कैदी ने खोले राज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने मीडिया के सामने पूरा प्लान उजागर किया कि कैसे उसने जेल से भागने की साजिश रची और कैसे लंबा सफर तय कर छत्तीसगढ़ पहुंचा। फरार कैदी के पकड़े जाने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सब इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

दोबारा पकड़े जाने के बाद जब कैदी को वापस लाया गया तो वह घायल था। उसके पैर में दर्द है और खड़े होने में भी परेशानी हो रही है। उसने सब इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है। उसने कोई गलती नहीं की थी, लेकिन उसे झूठे केस में फंसा दिया गया है।

(शाजापुर से विनोद जोशी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

गुड़ी पड़वा पर सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के सोने-चांदी के जेवरों की नीलामी, इतने करोड़ है कीमत

भगोड़े दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी वाली पुश्तैनी जमीन को मिला खरीदार, जानिए कितने रुपये में हुआ सौदा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।