1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मंदसौर में 50 रुपये के लिए 6 लोग ढाबा संचालक को अपहरण कर राजस्थान ले गए, जमकर की पिटाई

मंदसौर में 50 रुपये के लिए 6 लोग ढाबा संचालक को अपहरण कर राजस्थान ले गए, जमकर की पिटाई

 Published : Jun 18, 2025 10:10 am IST,  Updated : Jun 18, 2025 10:16 am IST

मंदसौर में एक युवक का छह लोगों से 50 रुपये लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि छह लोगों ने युवक की पिटाई कर दी और अगवा कर लिया।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी Image Source : INDIA TV

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां मात्र पचास रुपये के लिए छह लोगों ने एक युवक को मारा पीटा और अपहरण करके राजस्थान ले गए। घटना के पांचवे दिन  पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य फरार हैं। 

50 रुपये लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

मामला मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां बाबूल्दा निवासी बबलू मीणा भानपुरा रोड पर ढाबा संचालित करता है और 13 जून को इसी ढाबे पर बबलू का मात्र 50 रूपये की लेनदेन की बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। वे सभी आरोपी मिलकर बबलू के साथ मारपीट किये और अपहरण कर राजस्थान ले गए। बबलू के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जुट गई।

राजस्थान के भवानीमंडी से युवक बरामद

वारदात के पांचवे दिन पुलिस राजस्थान के भवानीमंडी के पास एक खेत में बने कमरे से बबलू को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है।

पीड़ित परिजनों ने कही ये बात

बबलू के पिता मोहनलाल मीणा ने बताया कि 50 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि बबलू को फोन लगा कर बुलाया गया। उसके साथ मारपीट की गई। उसे रेहटडी ले जाया गया और वहां से सुनारी वाले देवीसिंह को सौंपा गया और कई दिन तक अपहरण करके रखा गया। परिवारजनो ने समाज को बताया कि मेरे बेटे के साथ गलत हुआ है और समाज जनों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। 

सामने आया पुलिस का बयान

वहीं एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि आरोपियों का 50 रुपये के लेन-देन में विवाद हुआ था। आरोपियों का कहना है कि उनका 50 रुपये बबलू मीणा ने नहीं दिया था। फिलहाल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य फरार हैं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट- अशोक परमार, मंदसौर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।