1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. प्रिंसिपल को मारी गोली, फिर करने लगा डांस, नायक नहीं खलनायक हूं मैं...देखें हत्यारे छात्र का खतरनाक वीडियो

प्रिंसिपल को मारी गोली, फिर करने लगा डांस, नायक नहीं खलनायक हूं मैं...देखें हत्यारे छात्र का खतरनाक वीडियो

 Published : Dec 07, 2024 10:46 am IST,  Updated : Dec 07, 2024 10:57 am IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक नाबालिग छात्र ने स्कूल में ही प्रिंसिपल की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रिंसिपल को मारी गोली, फिर करने लगा डांस- India TV Hindi
प्रिंसिपल को मारी गोली, फिर करने लगा डांस Image Source : INDIA TV

छतरपुरः मध्य प्रदेश के छतरपुर में शासकीय स्कूल के प्राचार्य की हत्या के मामले में सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र प्रिसिंपल की हत्या के बाद खुशी में डांस करने लगा और यह कहते हुए वहां से जा रहा है कि मैं खलनायक हूं। छात्र नाबालिग बताया जा रहा है इसलिए हम उसे ब्लर करके दिख रहे हैं। 

प्रिंसिपल की बाथरूम में हत्या

जानकारी के अनुसारस, ओरछा रोड थाना के धमोरा शासकीय स्कूल में 12वीं के एक छात्र ने प्रिंसिपल की बाथरूम में गोली मार कर हत्या कर दी। सबसे शर्मनाक बात यह है की हत्या करने के बाद वह स्कूल में डांस रहा था जो सीसीटीवी में कैद हो गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा में दोपहर का वक्त था तभी स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सक्सेना बाथरूम गए थे। पीछे से आकर आरोपी दो नाबालिग छात्रों ने उन पर गोलियां चलाई। इसकी वजह से मौके पर ही प्रिंसिपल की मौत हो गई।

गोली मारकर प्रिंसिपल की स्कूटी से हुआ फरार

गोली मारने के बाद आरोपी छात्र बाथरूम से बाहर निकाला और उसके पीछे दो छात्राएं भी डरी सहमी हुई बाहर आती दिखाई दी। वारदात के बाद हत्यारा प्राचार्य के कमरे में गया और वहां से प्राचार्य की स्कूटी की चाबी लिया और गाड़ी चलाते हुए चला गया। हत्या में कुल दो छात्र शामिल है। इनमें से दोनो की पहचान हो गई है। 

सामने आया सीसीटीवी 

सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि हत्यारा छात्र खुशी से नाच रहा था जैसे उसने कोई बहुत महान काम किया हो। घटना का पता चलते ही भारी पुलिस बल वहां पहुंचा और एसपी अगम जैन मौके पर पहुंच कर कर सीसीटीवी की जांच की। एसपी का कहना है हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। बहरहाल आरोपी मौके से फरार है। स्कूल का प्रशाशन घटना की जानकारी होते हुए भी डर के कारण काफी कुछ छुपाने और ना बताने का प्रयास कर रहा है। दोनों आरोपी 12वीं क्लास के है जिनकी उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है।  

इनपुट- प्रेम गुप्ता, छतरपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।