1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, विवाहिता की मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, विवाहिता की मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jul 12, 2026 12:29 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 12:29 pm IST

छिंदवाड़ा में एक विवाहिता महिला ने अपने हाथ-पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा और बाद में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की असली वजह का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

Mp News- India TV Hindi
हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट Image Source : REPORTER INPUT

छिंदवाड़ा जिले के चौराई इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिस के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। खबर है कि 32 साल की एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली और इस केस का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट यह है कि सुसाइड नोट सर्च करने के लिए पुलिस को मशक्कत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि मृतक महिला ने अपने हाथ और पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा। इस मामले के बारे में अपडेट देते हुए, पुलिस ने बताया कि उसके हाथों और पैरों पर मेहंदी से लिखा संदेश अब जांच का एक अहम हिस्सा है।

मेहंदी से लिखा अनोखा सुसाइड नोट

छिंदवाड़ा की इस खबर ने हलचल मचा दी है। अधिकारियों के अनुसार महिला की पहचान चन्हियाखुर्द निवासी लखन वर्मा की पत्नी प्रीति के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उसने शुक्रवार को यह कदम उठाया। परिवार वाले उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बाद में एक प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ये आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने अपने हाथ और पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा, जिसे पुलिस मामले का महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर जांच कर रही है।

सुसाइड नोट ने बयां किया मृतक महिला का दर्द

पुलिस ने बताया कि जांच के लिए सुरक्षित रखने के मकसद से उन्होंने महिला के हाथों-पैरों पर लिखी बातों की तस्वीरें और वीडियो लिए हैं। चौराई थाने के इंचार्ज मोहन मारस्कोले ने कहा कि मेहंदी से लिखे संदेश में उसकी परेशानी और जिन हालात का वह सामना कर रही थी। इसी वजह से यह केस में एक अहम सुराग बन गया है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि महिला कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। यह भी पता चला कि उसकी शादी को लगभग 13 साल हो चुके थे और वह अपने बेटे की हालिया मौत से बहुत दुखी थी।

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा 

इस मामले की जानकारी देते हुए, पुलिस का कहना है कि जहर पीकर विवाहिता ने आत्महत्या की है। ऐसे में आत्महत्या की असली वजह की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने इस मामले को अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और औपचारिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि आगे कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से पहले मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी।

ये भी पढे़ं - कानपुर के होटल में रुके शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, दोनों की मौत

हरदोई की अनुपमा पांडेय की सीतापुर के होटल में रहस्यमयी मौत: 8 जुलाई से कमरा नंबर 201 में आकर रुकी थी, आत्महत्या या हत्या?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।