1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में 23 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

मध्य प्रदेश में 23 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 28, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 02:14 pm IST

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में 23 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है और मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Dindori- India TV Hindi
23 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत Image Source : REPORTER INPUT

Highlights

  • 23 साल की नवविवाहिता घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली
  • मृतका के मायके पक्ष ने सास-ससुर पर लगाए आरोप
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही पुलिस

डिंडौरी: मध्य प्रदेश के डिंडौरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डिंडौरी जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 5 में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के महज ढाई महीने बाद हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 निवासी खुश्बू साहू (23) अपने घर में फांसी पर लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब मृतका के मायके पक्ष ने सास-ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम ससुराल पक्ष से फोन कर खुश्बू की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। इसके बाद लालपुर से उसके माता-पिता और अन्य परिजन तत्काल डिंडौरी पहुंचे, जहां उन्होंने खुश्बू को मृत अवस्था में पाया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि खुश्बू साहू का विवाह 6 मई 2026 को डिंडौरी निवासी अंकित साहू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही खुश्बू अपने पति के साथ ससुराल लौटी थी, लेकिन दो दिन बाद उसकी मौत की सूचना मिलने से पूरा परिवार स्तब्ध है।

जिला अस्पताल पहुंचे एसडीओपी और तहसीलदार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी तथा तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं नवविवाहिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित तो नहीं किया जा रहा था। यदि जांच में मृत्यु और प्रताड़ना से जुड़े तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (रिपोर्ट- दीपक नामदेव)

इससे पहले छतरपुर में नवविवाहिता की मौत के बाद ससुराल वालों की हैवानियत सामने आई थी।

ये भी पढ़ें-

'तू मुझे पसंद नहीं, मां-बाप ने मेरी मर्जी के खिलाफ शादी की', पति ने चाकू गर्म कर नवविवाहिता को जलाया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।