1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. हेलिकॉप्टर में दुल्हन लेने ससुराल पहुंचा दूल्हा, दादा का सपना था तो खर्च किए 9.30 लाख रुपए, देखें VIDEO

हेलिकॉप्टर में दुल्हन लेने ससुराल पहुंचा दूल्हा, दादा का सपना था तो खर्च किए 9.30 लाख रुपए, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 20, 2026 10:52 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 10:52 pm IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंचा। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Rajgarh- India TV Hindi
दुल्हन लेने ससुराल पहुंचा दूल्हा Image Source : REPORTER INPUT

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई एक पिता और दादा के बीच हुए वायदे की चर्चा कर रहा है। दरअसल एक दूल्हे के दादा का सपना था कि उनका पोता हेलिकॉप्टर में दुल्हन लेने के लिए जाए। ऐसे में दूल्हे के पिता ने अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए 9.30 रुपए खर्च कर दिए। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

राजगढ़ जिले के बोड़ा क्षेत्र के निपानिया गढ़ी गांव से एक दूल्हा हेलिकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचा। दूल्हे का हेलिकॉप्टर जैसे ही खेत में बनाए गया हेलीपैड पर उतरा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल राजगढ़ जिले नरसिंहगढ़ क्षेत्र के निपानिया गढ़ी गांव निवासी दूल्हे अनमोल ठाकुर के दादाजी का सपना पूरा करने के लिए उनके पिता रामबाबू ठाकुर ने साढ़े 9 लाख रुपए खर्च कर हेलिकॉप्टर बुक किया।

सोमवार को अक्षय तृतीया के मौके पर दूल्हा अनमोल अपने दादा नाना और बहन के साथ हेलिकॉप्टर से शाजापुर जिले के कालापीपल कोहड़ी गांव अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। इस दौरान दूल्हे के हेलिकॉप्टर को देखने के लिए खेत में बनाए गए हेलीपैड के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

दादा का सपना था पोते की शादी अनोखी हो 

दूल्हे अनमोल के पिता सरपंच रामबाबू ठाकुर ने बताया कि उनके पिता सपना था कि उनका पोता अपनी शादी अनोखी तरह से करे, जो इलाके के लिए मिसाल बन जाए। बस दादा की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए पोते की शादी अनोखी तरह करते हुए हेलिकॉप्टर मंगवाया गया और दुल्हन को लेने के लिए हेलिकॉप्टर से दूल्हा कालापीपल के कोहड़ी गांव पहुंचा।

पुलिस बल भी रहा तैनात

खेत में बनाए गए हेलीपैड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात किया गया। इस दौरान डायल 100 की टीम भी सुरक्षा के लिए मौके पर मौजूद रही। 

विदाई के बाद हेलिकॉप्टर से लाया दुल्हन

अनमोल की शादी की रस्में सोमवार को शाम 4:30 बजे पूरी होने के बाद दुल्हन के परिवार के द्वारा उसकी विदाई की गई। इसके बाद हेलिकॉप्टर से दुल्हन को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ के निपानिया गढ़ी गांव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। (रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।