1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. नगर परिषद बैठक में MLA और पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक, फूट-फूटकर रोने लगीं अध्यक्ष; VIDEO

नगर परिषद बैठक में MLA और पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक, फूट-फूटकर रोने लगीं अध्यक्ष; VIDEO

 Published : Nov 05, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 04:49 pm IST

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में विधायक हजारीलाल दांगी की मौजूदगी में आयोजित हुई नगर परिषद की विशेष बैठक में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी मालाकार बैठक में विधायक की मौजूदगी में ही फूट-फूट कर रोने लगीं।

नगर परिषद बैठक में...- India TV Hindi
नगर परिषद बैठक में अध्यक्ष फूट-फूटकर रोईं। Image Source : REPORTER INPUT

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर परिषद में मंगलवार को हुई विशेष बैठक में जमकर हंगामा हुआ। विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान अध्यक्ष राम जानकी मालाकार और कुछ पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अध्यक्ष फूट-फूटकर रो पड़ीं और बैठक को तत्काल स्थगित करना पड़ा।

किस मुद्दे पर हुई तीखी नोकझोंक?

बैठक दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी। इसमें क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी, अध्यक्ष राम जानकी मालाकार, उपाध्यक्ष शीतल शर्मा सहित अन्य पार्षद मौजूद थे। शुरुआत में चार प्रस्ताव-  नामांतरण स्वीकृति,एक देश-एक चुनाव,जीएसटी और स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत सर्वसम्मति से पारित हो गए।  लेकिन विवाद तब भड़का जब जल यंत्रालय की भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण और जनपद भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव आया। कुछ पार्षदों ने विरोध जताते हुए कहा कि नगर परिषद की जमीन जनपद को नहीं दी जानी चाहिए, बिना सीमांकन के जल यंत्रालय की भूमि पर निर्माण नहीं होना चाहिए। 

कामकाज को लेकर विधायक हजारीलाल दांगी और पार्षद संदीप शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक में विधायक ने कहा, "ऐसे काम करोगे तो कोई काम नहीं होंगे।" इस पर पार्षद संदीप शर्मा ने जवाब दिया कि "साहब वैसे भी कहां काम हो रहे हैं।" विधायक ने फिर सवाल किया कि तो कर्मचारी क्या कर रहे हैं?” इस पर पार्षद ने जवाब दिया कि वह तो सोयाबीन काट रहे हैं। यह सुनते ही नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी मालाकार नाराज हो गईं और फूट-फूटकर रोने लग गईं। वह जोर-जोर से टेबल पर हाथ पटकने लगीं। 

घटना का वीडियो आया सामने-

मौके पर मौजूद महिला पार्षदों और विधायक ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन वे बैठक के दौरान कई बार रोती नजर आईं। हंगामे के बाद अध्यक्ष के रोने पर बैठक को बीच में ही रोकना पड़ा।

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

यह भी पढ़ें-

बीजेपी ने 5 बार की विधायक का काटा टिकट तो बेटे के साथ फूट-फूटकर रोने लगी कुसुम देवी, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।