1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: फुल स्पीड में आई कार ने मारी ऐसी टक्कर कि हवा में उड़ता दिखा बाइक सवार, दिल दहलाने वाली घटना CCTV में कैद

MP: फुल स्पीड में आई कार ने मारी ऐसी टक्कर कि हवा में उड़ता दिखा बाइक सवार, दिल दहलाने वाली घटना CCTV में कैद

 Published : Aug 31, 2023 08:42 am IST,  Updated : Aug 31, 2023 08:42 am IST

यू-टर्न लेते समय एक बाइक कार की चपेट में आ गई जिसके बाद बाइक पर सवार व्यक्ति हवा में उछला और फिर मोटरसाइकिल के साथ कई मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद कार सामने से आ रही बुलेरो वाहन में जा भिड़ी।

bike accident- India TV Hindi
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शक्तिनगर-बनारस हाईवे पर एक खौफनाक घटना हुई जिसका वीडियो सामने आया है। अचानक से फुल स्पीड में सनसनाती हुई एक कार आई और रोड पर जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक पर सवार शख्स फुटबॉल की तरह हवा में कलाबाजियां खाता दिखा और फिर रोड पर गिर गया। उसे सिंगरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को हुई यह दुर्घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ते दिख रहे हैं।

कई मीटर तक बाइक के साथ घिसटता चला गया शख्स

जानकारी के मुताबिक बीना में यू-टर्न लेते समय एक बाइक कार की चपेट में आ गई जिसके बाद बाइक पर सवार व्यक्ति हवा में उछला और फिर मोटरसाइकिल के साथ कई मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद कार सामने से आ रही बुलेरो वाहन में जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार और कार में बैठे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खड़िया निवासी 58 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई।

देखें वीडियो-

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "यू-टर्न लेने के दौरान बाइक सवार ने सीडिंग वाहन पर ध्यान नहीं दिया। कार तेज गति से आ रही थी और राजेन्द्र ने हेलमेट भी नहीं पहना था।"

(रिपोर्ट- देवेंद्र पांडे)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।