1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन रेप केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया

उज्जैन रेप केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Sep 28, 2023 05:13 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 11:57 pm IST

उज्जैन में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक इस रेप कांड का मुख्य आरोपी एक ऑटो ड्राइवर है। उसने सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश भी की है। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

उज्जैन रेप केस- India TV Hindi
उज्जैन रेप केस Image Source : फाइल

उज्जैन में एक नाबालिक लड़की के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी एक ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस रात 8 बजे तक खुलासा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक बच्ची की 6 लोगों से अलग-अलग जगह मुलाकात हुई थी। इनमें से 4 ऑटो चालक और दो राहगीर थे। सू्त्रों के मुताबिक तीन ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद एक चौथे ऑटो चालक तक पुलिस पहुंची। 

ऑटो चालक ने सबूतों से भी छेड़छाड़ की

इस ऑटो चालक ने पूरी घटना के बाद अपने ऑटो के अंदर के सबूतों से छेड़छाड़ की थी। उसने अपने ऑटो के नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। उसका फोन भी पिछले 24 घंटे से स्विच ऑफ था। पुलिस ने जब इस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई का खुलासा हो गया। पुलिस इस घटना के बारे में रात 8 बजे खुलासा कर सकती है। 

वायरल हुआ सीसीटीवी वीडियो 

उज्जैन में 12 साल की एक लड़की सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई और मेडिकल जांच में उसके साथ रेप किए जाने की पुष्टि हुई। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें ये पीड़ित बच्ची रेप के खून से सनी और अर्धनग्न हालत में दर-दर भटकती रही और मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई और अपने-अपने दरवाजे भगा दिया।

यूपी की रहनेवाली है नाबालिग लड़की

नाबालिग लड़की पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा ने कहा, "लगभग 12 साल की एक बच्ची सोमवार को उज्जैन के महाकाल पुलिस थाना क्षेत्र में एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा जांच में उसके साथ रेप की पुष्टि हुई है।’’ एसपी ने कहा कि चूंकि नाबालिग की हालत गंभीर है इसलिए उसे आगे के इलाज के लिए मंगलवार को इंदौर ले जाया गया। महाकाल थाने में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।