1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "पाकिस्तान विनाशक है, जहां हाथ लगाता है, वह नष्ट हो जाता है", उमा भारती का बड़ा हमला

"पाकिस्तान विनाशक है, जहां हाथ लगाता है, वह नष्ट हो जाता है", उमा भारती का बड़ा हमला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 12, 2026 06:32 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 07:56 pm IST

उमा भारती ने अपने एक बयान में पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जहां भी हाथ लगता है, वह नष्ट हो जाता है, विनाशक है। भारत ही विश्व में शांति कायम करेगा।

उमा भारती- India TV Hindi
उमा भारती Image Source : PTI

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हालिया एक बयान पाकिस्तान को लेकर दिया है। ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता विफल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने कहा कि पाकिस्तान जहां भी हाथ लगता है, वह नष्ट हो जाता है, विनाशक है।

उन्होंने कहा, "ज़ब भी विश्व में शांति की पहल होगी, भारत की तरफ से होगी, भारत ही विश्व में शांति कायम करेगा।" टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के चुनाव आयोग पर दिए बयान पर उन्होंने कहा, "वह भूल जाते हैं कि वह अब फिल्मों के खलनायक नहीं, जनता के नायक हैं, उन्हें नायक वाली भाषा बोलनी चाहिए, खलनायक वाली नहीं।"

अखिलेश यादव को प्रायश्चित की सलाह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उमा भारती ने कहा कि इस अधिनियम में ओबीसी, SC/ST महिलाओं के लिए 33% में से 50% समावेश करना चाहिए।

वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा केदारेश्वर मंदिर निर्माण कराने पर उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव और पूरे परिवार को एक बार केदारनाथ तक पदयात्रा करनी चाहिए, तभी रामभक्तों पर गोली चलवाने का  प्रायश्चित होगा।

आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उमा भारती ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आशा जी ने लंबे समय तक अपने स्वर से देश को आनंदित किया। अब ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उनका संगीत सुनें और उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

(रिपोर्ट- आकाश राठौर)

ये भी पढ़ें-

रात के अंधेरे में मां ने सो रहे दो मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद का भी रेता गला; खून से लथपथ मिले दोनों बच्चे

"कांग्रेस में राहुल गांधी को हटाने का बन रहा माहौल", कांग्रेस सांसद के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।