1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जब सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने गाने के जरिये दिखाई भाजपा से 'वफादारी', वीरू अंदाज के अंदाज में दिखे सीएम शिवराज

जब सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने गाने के जरिये दिखाई भाजपा से 'वफादारी', वीरू अंदाज के अंदाज में दिखे सीएम शिवराज

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Dec 21, 2021 11:40 am IST,  Updated : Dec 21, 2021 11:42 am IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों विधायकों और सीएम शिवराज के बीच जुगलबंदी की ये तस्वीर रविवार की है। जब सीएम शिवराज ने विधायकों को परिवार के साथ सीएम हाउस में डिनर पर बुलाया था।

ज्योतिरादित्य...- India TV Hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया Image Source : FILE PHOTO

भोपाल: कमलनाथ सरकार के दौरान 2019 में कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का साथ देकर सरकार बनाने वाले ये वही सिंधिया समर्थक मंत्री विधायक हैं जो अब सीएम शिवराज के साथ मिलकर "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे" गाना गा रहे हैं। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों विधायकों और सीएम शिवराज के बीच जुगलबंदी की ये तस्वीर रविवार की है। जब सीएम शिवराज ने विधायकों को परिवार के साथ सीएम हाउस में डिनर पर बुलाया था।

इसी दौरान सिंधिया समर्थकों का गाना सुर्खियों में आया। सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने सीएम के साथ खड़े होकर 'शोले' फिल्म का "ये दोस्ती, हम नहीं तोड़ेंगे...' गाने गाए और थिरकते भी नजर आएं।

मंच से कट्टर सिंधिया समर्थक पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने गाना गाया। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साथ देते हुए दिखाई दिए। साथ में जय वीरू की जोड़ी के तौर पर थिरकते हुए दिखाई दिए सिंधिया समर्थक मंत्री जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ,परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ और सिंधिया समर्थक विधायक।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।