1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बंगाल में BJP नेताओं को रहने के लिए नहीं दे रहा कोई होटल ? नरोत्तम मिश्रा ने बताई वजह

बंगाल में BJP नेताओं को रहने के लिए नहीं दे रहा कोई होटल ? नरोत्तम मिश्रा ने बताई वजह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2020 02:08 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 02:08 pm IST

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कि होटल मालिकों को हमेशा पुलिस का डर रहता है इसलिए वे बीजेपी नेताओं को ठहरने के लिए कमरा नहीं देते हैं। 

बंगाल में BJP नेताओं को रहने के लिए नहीं दे रहा कोई होटल ? नरोत्तम मिश्रा ने बताई वजह- India TV Hindi
बंगाल में BJP नेताओं को रहने के लिए नहीं दे रहा कोई होटल ? नरोत्तम मिश्रा ने बताई वजह Image Source : ANI/TWITTER

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक ओर जहां लगातार भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता टीएमसी समर्थकों के हमले के शिकार हो रहे हैं वहीं अब भाजपा नेताओं को ठहरने के लिए कोई होटल में जगह भी नहीं दे रहा है। ये कहना है बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर कोई होटल मालिक किसी बीजेपी नेता को ठहरने के कमरा दे भी देता है और उसे पुलिस की जांच का डर रहता है। उन्होंने कहा कि होटल मालिकों को हमेशा पुलिस का डर रहता है इसलिए वे बीजेपी नेताओं को ठहरने के लिए कमरा नहीं देते हैं। 

मिश्रा ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर हुए हमले को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि ममता दी हमलोगों को बाहरी बताती हैं लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेशी घुसपैठिए उनके अपने लोग हैं। मिश्रा ने कहा कि हमें पश्चिम बंगाल में एक होटल भी नहीं मिल रहा था क्योंकि वे पुलिस की जांच से डर लग रहा था। होटल मालिकों को यह डर सतता है कि अगर बीजेपी नेताओं को ठहरने की जगह दी तो फिर पुलिस जांच के नाम पर परेशान करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।