1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की एक सोसायटी में लिफ्ट गिरने से 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई की एक सोसायटी में लिफ्ट गिरने से 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत, दो लोग गिरफ्तार

 Reported By: Jay Prakash Singh Edited By: Shashi Rai
 Published : Nov 02, 2022 12:14 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 01:02 pm IST

मानखुर्द पुलिस ने मृतक लड़की के परिवार वाले के बयान के बाद सोसायटी के दो लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मृतक रेशमा के घरवालों ने सोसायटी के ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

मुंबई की एक सोसायटी में लिफ्ट गिरने से 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत- India TV Hindi
मुंबई की एक सोसायटी में लिफ्ट गिरने से 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत Image Source : INDIA TV

मुंबई के मानखुर्द इलाके में लुका-छुपी खेल रही एक 16 साल (रेशमा खारावी) की लड़की के सिर पर लिफ्ट गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मानखुर्द पुलिस ने मृतक लड़की के परिवार वाले के बयान के बाद सोसायटी के दो लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की अपनी दादा के यह मानखुर्द गई थी। रेशमा शुक्रवार को सोसायटी में अपने दोस्तों के साथ लुका-छुपी का खेल, खेल रही थी इसी वक्त यह हादसा हो गया। 

लड़की के सिर पर गिरी लिफ्ट

रेशमा ने जब खेल में अपने दोस्तों को खोजने के लिए एक खिड़की में से झांककर देखा, जो कि सीधे लिफ्ट में खुलती है, उसी वक्त ऊपर से लिफ्ट आ गई और सीधे उसके सिर पर गिरी। गिरते ही रेशमा ने जोर से आवाज लगाई। आवाज सुनकर उसके साथ खेल रहे बच्चों ने देखा और परिवार वालो को बताया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रेशमा को लेकर लोग अस्पताल जा रहे थे इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

सोसायटी के चेयरमैन और सेक्रेट्री के खिलाफ केस दर्ज 

मृतक रेशमा के घरवालों ने सोसायटी के ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले में मानखुर्द पुलिस ने पहले ADR दर्ज किया था, लेकिन परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने सोसायटी के चेयरमैन और सेक्रेट्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।