1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में Omicron के 8 नए मामले सामने आए, तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट

महाराष्ट्र में Omicron के 8 नए मामले सामने आए, तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट

 Published : Dec 17, 2021 08:24 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 08:24 pm IST

राज्य में Omicron के कुल 40 मरीजों में से मुंबई में 14, पिम्परि-चिंचवड़ में 10, पुणे ग्रामीण में 6, पुणे मनपा की हद में 2 मरीज, उस्मानाबाद में 2, कल्याण-डोम्बिवली में 2, नागपुर, लातूर ,वसई-विरार और बुलढाणा का 1-1  मरीज शामिल है।

8 new cases of omicron reported in Maharashtra; state's overall tally reaches 40- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के Omicron वेरिएंट के 8 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI

Highlights

  • 25 की RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
  • इन सभी मरीजों का वैक्सीनेशन पुरा हो चुका है।
  • इनके सम्पर्क में आये लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के Omicron वेरिएंट के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या 40 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल 40 मरीजों में से 25 की RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। विभाग ने बुलेटिन में कहा, "राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान से आज मिली रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 8 और मरीज Omicron से संक्रमित पाए गए हैं। 8 मरीजों में से 6 पुणे, 1 मुंबई और 1 मरीज कल्याण-डोम्बिवली का है।"

राज्य में Omicron के कुल 40 मरीजों में से मुंबई में 14, पिम्परि-चिंचवड़ में 10, पुणे ग्रामीण में 6, पुणे मनपा की हद में 2 मरीज, उस्मानाबाद में 2, कल्याण-डोम्बिवली में 2, नागपुर, लातूर ,वसई-विरार और बुलढाणा का 1-1  मरीज शामिल है। इनमें से अबतक 25 मरीजों की की RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर जाने दिया गया है।

Omicron के आज आए नए मामलों में सभी पुरुष है जिनकी उम्र 29 से 45 साल के बीच है। इन आठों मरीजों में से 7 में कोई लक्षण नहीं है और 1 मरीज में साधारण लक्षण पाए गए हैं। पुणे के 4 मरीज दुबई से लौटे हैं और दो मरीज इनके सम्पर्क में आये थे। वहीं मुंबई में आज पाया गया मरीज अमेरिका से आया है साथ ही कल्याण-डोम्बिवली का 1 मरीज ने नाईजीरिया से आने की जानकारी दी गई है। इन सभी मरीजों का वैक्सीनेशन पुरा हो चुका है। इनके सम्पर्क में आये लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।

इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से पात्र लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक देने में तेजी लाने के लिये कहा है। वहीं, बंबई हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह उन लोगों पर शहर की उपनगरीय रेल सेवाओं का इस्तेमाल करने पर लेकर लगाए गए प्रतिबंध का औचित्य समझाएं, जिन्होंने अभी कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।