1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुस्लिम महिला से प्यार करने की मिली सजा, हिंदु युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

मुस्लिम महिला से प्यार करने की मिली सजा, हिंदु युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 27, 2022 09:14 am IST,  Updated : Nov 27, 2022 10:56 am IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ में मुस्लिम महिला से प्रेम संबंध के चलते एक हिंदू युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

महिला को थप्पड़ मारता...- India TV Hindi
महिला को थप्पड़ मारता हुआ युवक।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में मुस्लिम महिला से प्रेम संबंध के चलते एक हिंदू युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम स्वप्निल नागेश्वर बताया जा रहा है। जिसके बाद मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर युवक की हत्या के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हत्या में शामिल कुछ लोग अभी भी फरार हैं। 

बता दें कि स्वप्निल का अपने पड़ोस में रहने वाली मुस्लिम महिला के साथ संबंध था। स्वप्निल और उसकी महिला मित्र दोनों पहले से विवाहित थे। उनका यह संबंध कई लोगों के लिए आंखों का नासूर बना हुआ था। घटना 21 नवंबर की बताई जा रही है। CCTV में कैद हुई घटना के मुताबिक एक व्यक्ति बुर्के में बैठी महिला को थप्पड़ मारता हुआ दिख रहा है। उसके बाद महिला के प्रेमी को आरोपी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डालते हैं। जबकि उनमें से कोई भी न महिला को जानता है और ना ही कोई भी उसके परिवार का सदस्य है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

मृतक स्वप्निल
Image Source : INDIATVमृतक स्वप्निल

आरोपी शाहबाज
Image Source : INDIATVआरोपी शाहबाज

पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नांदेड़ के DYSP चंद्रसेन देशमुख ने बताया कि महिला के साथ अनैतिक संबंध के चलते आरोपी नमस्कार चौक के पास एक गार्डन से स्वप्निल को उठाकर ले गए। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि स्वप्निल के पिता की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। हमने CCTV के आधार पर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने 3 दिसंबर तक की पुलिस कस्टडी मुहैया करवाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।