1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: पुणे में इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, हादसे में 4 की मौत

महाराष्ट्र: पुणे में इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, हादसे में 4 की मौत

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 30, 2023 11:34 am IST,  Updated : Aug 30, 2023 11:37 am IST

पुणे में भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। ये आग एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी थी।

पुणे में एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग- India TV Hindi
पुणे में एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग Image Source : ANI

महाराष्ट्र: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के पूर्णानगर इलाके में एक दुकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह दुकान इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर की थी। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। आग इतनी भयानक थी कि दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है।

 

जांच एजेंसी ANI ने किया ट्वीट

जांच एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करते हुए बताया कि पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के पूर्णानगर इलाके में आज लगने से चार लोगों की मौत हो गई। आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। यह जानकारी पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम अग्निशमन विभाग द्वारा दी गई है।

अधि‍कार‍ियों के मुताब‍िक आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर आग लग गई. पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आग की घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि भी की है. अधिकारियों ने बताया कि आग में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें-

खत्म हुआ इंतजार, 11 साल बाद आ रहें है राहुल गांधी, उनके स्वागत के लिए सज रहा है कांग्रेस का ये मुख्यालय

इंडिया गठबंधन के बैठक की सुरक्षा करेगी आदित्य ठाकरे की सेना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।