1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. खत्म हुआ इंतजार, 11 साल बाद आ रहें है राहुल गांधी, उनके स्वागत के लिए सज रहा है कांग्रेस का ये मुख्यालय

खत्म हुआ इंतजार, 11 साल बाद आ रहें है राहुल गांधी, उनके स्वागत के लिए सज रहा है कांग्रेस का ये मुख्यालय

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 30, 2023 09:52 am IST,  Updated : Aug 30, 2023 09:52 am IST

महाराष्ट्र में होने वाली I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई आ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी को कांग्रेस के मुख्यालय 'तिलक भवन' में आने का न्योता दिया गया है।

राहुल गांधी के लिए सज रहा है कांग्रेस का तिलक मुख्यालय- India TV Hindi
राहुल गांधी के लिए सज रहा है कांग्रेस का तिलक मुख्यालय Image Source : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र: काफी लंबे समय तक मुंबई की सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लगता है कि राहुल गांधी ही वो नेता हैं जो महाराष्ट्र में कांग्रेस के पुराने दिन वापस ला सकते हैं। मुंबई में I.N.D.I.A की बैठक होने वाली है। उस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इसके लिए वो महाराष्ट्र जा रहे हैं। पार्टी के नेताओं ने राहुल गांधी के लिए मुंबई में एक रोड शो भी आयोजित की है। 1 सितंबर को I.N.D.I.A की बैठक खत्म होने के बाद राहुल गांधी मुंबई के दादर से प्रभादेवी कांग्रेस मुख्यालय तक रोड शो करेंगे।

11 साल से मुख्यालय कर रहा है इंतजार

कांग्रेस का मुख्यालय तिलक महाराष्ट्र के प्रभादेवी इलाके में है। 11 साल बाद राहुल गांधी तिलक भवन जाएंगे इसलिए उनके स्वागत के लिए मुख्यालय को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। तिलक भवन में एक भव्य पंडाल भी बनाया जा रहा है जिसमें राहुल गांधी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

क्यों हो रही है तिलक भवन में इतनी तैयारी?

कांग्रेस पार्टी ने 2013 तक महाराष्ट्र की सत्ता पर राज किया। मगर 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मुंबई में कांग्रेस का ग्राफ गिरता चला गया। हालत ये है कि आज मुंबई में कांग्रेस का एक भी सासंद नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है। इसी कारण महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं को लग रहा है कि राहुल गांधी ही मुंबई कांग्रेस में एक नई उर्जा भर सकते हैं। राहुल गांधी द्वारा राज्य के नेताओं का न्योता स्वीकार करने के बाद तिलक भवन को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।

2012 के बाद अब तिलक भवन जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2010 में पहली बार इस मुख्यालय में गए थे। उसके बाद आखिरी बार 2012 में गए। उसके बाद कई मौकों पर राहुल गांधी मुंबई तो गए मगर इस मुख्यालय में नहीं गए।

1 सितंबर की शाम को राहुल गांधी तिलक भवन में जाएंगे। इस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी का नया IT सेल वार रुम बनाया गया है जिसका उद्धघाटन राहुल गांधी करेंगे।

ये भी पढ़ें-

इंडिया गठबंधन के बैठक की सुरक्षा करेगी आदित्य ठाकरे की सेना

संजय राउत ने दिया विवादित बयान, बोले- राम मंदिर के उद्घाटन पर हो सकता है पथराव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।