1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. हादसे का शिकार हुई एयरफोर्स की बस, 24 लोग थे सवार

हादसे का शिकार हुई एयरफोर्स की बस, 24 लोग थे सवार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2021 03:39 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 03:44 pm IST

मुंबई के पास विक्रोली हाईवे पर एयरफोर्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 24 लोग सवार थे। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

हादसे का शिकार हुई एयरफोर्स की बस, 24 लोग थे सवार- India TV Hindi
हादसे का शिकार हुई एयरफोर्स की बस, 24 लोग थे सवार

मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई के पास विक्रोली हाईवे पर एयरफोर्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 24 लोग सवार थे। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बस में सवार सभी लोगों को ठाणे स्थित एयरफोर्स के अस्पताल में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। 

पुलिस का कहना है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी को चेकअप के लिए वायुसेना के ठाणे स्थित अस्पताल भेजा गया है। यह बस ठाणे एयरफोर्स स्टेशन की ही है। ठाणे एयरफोर्स स्टेशन की यह बस मुंबई के पास विक्रोली हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। माना जा रहा है कि गाड़ी में खराबी के चलते हादसा हुआ है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि वायुसेना स्टेशन ठाणे का एक वाहन विक्रोली राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के वक्त वाहन में 24 लोग सवार थे। यात्रियों को मेडिकल चेकअप के लिए एयरफोर्स अस्पताल भेजा गया है। किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।