1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एयर इंडिया के पायलट की मिली लाश, उम्र थी सिर्फ 25 साल, बॉयफ्रेंड हो गया गिरफ्तार

एयर इंडिया के पायलट की मिली लाश, उम्र थी सिर्फ 25 साल, बॉयफ्रेंड हो गया गिरफ्तार

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 27, 2024 05:52 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 06:14 pm IST

मुंबई के अंधेरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट से एयर इंडिया के पायलट की लाश मिली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पायलट के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।

सृष्टि तुली, पायलट, एयर इंडिया- India TV Hindi
सृष्टि तुली, पायलट, एयर इंडिया Image Source : INDIA TV

मुंबई: मुंबई के अंधेरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट से एयर इंडिया के पायलट की लाश मिली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पायलट के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की पायलट का नाम सृष्टि तुली है। उसकी उम्र 25 साल थी। सृष्टि तुली की लाश अंधेरी के फ्लैट में मिली। पवई पुलिस ने उसके 27 वर्षीय बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

सृष्टि के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि आदित्य पंडित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। सृष्टि की अक्सर फोन पर आदित्य पंडित से बहस होती थी। प्रताड़ना से तंग आकर सृष्टि ने इतना बड़ा कदम उठाया।  फिलहाल पुलिस ने सृष्टि के बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी आदित्य पंडित को 29 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। लड़की के अंकल की तरफ से यह शिकायत पुलिस में दी गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

https://getapi.indiatvnews.com/doc/0924-publish-fir-1-.pdf

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।