1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में सभी नागरिकों को नि:शुल्क मिलेगा स्वास्थ्य बीमा, सरकारी व अर्द्ध-सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

महाराष्ट्र में सभी नागरिकों को नि:शुल्क मिलेगा स्वास्थ्य बीमा, सरकारी व अर्द्ध-सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2020 01:24 pm IST,  Updated : May 02, 2020 01:24 pm IST

सरकार ने पुणे और मुंबई के निजी अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के इलाज के लिए जनरल इंश्योरेंस पब्लिक सेक्टर एसोसिएशन (जीआईपीएसए) के साथ समझौता किया है।

All citizens in Maharashtra will get free health insurance- India TV Hindi
All citizens in Maharashtra will get free health insurance

जालना। हाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने घोषणा की है कि सभी नागरिकों को राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना का लाभ दिया जाएगा और महाराष्ट्र पहला राज्य होगा जो अपने लोगों को नि:शुल्क और कैशलेस बीमा सुरक्षा प्रदान करेगा।

जालना में महाराष्ट्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद टोपे ने कहा कि वर्तमान में राज्य की 85 फीसदी आबादी महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) के तहत कवर है और इसका लाभ शेष 15 फीसदी आबादी को भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी, अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और उजला राशन कार्ड धारी लोगों को इसमें शामिल करने के लिए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जाएगा ताकि निजी अस्पताल रोगियों से अधिक पैसे नहीं वसूल सकें।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने पुणे और मुंबई के निजी अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के इलाज के लिए जनरल इंश्योरेंस पब्लिक सेक्टर एसोसिएशन (जीआईपीएसए) के साथ समझौता किया है। मंत्री ने कहा कि इसी तरह सभी रोगों के लिए अलग-अलग पैकेज डिजाइन किए जाएंगे ताकि सभी अस्पतालों में उपचार में लगने वाले खर्च का मानकीकरण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पहले योजना के तहत 496 अस्पताल कवर थे लेकिन अब इसके अंदर एक हजार से अधिक अस्पताल आएंगे। मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून और महामारी कानून के तहत राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए शुल्क तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों का जीआईपीएसए के साथ करार नहीं है उन्हें अपने उपचार शुल्क का मानकीकरण करना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।