1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भारत में Omicron की दस्तक, अलर्ट मोड में महाराष्ट्र सरकार, जारी की नई गाइडलाइन

भारत में Omicron की दस्तक, अलर्ट मोड में महाराष्ट्र सरकार, जारी की नई गाइडलाइन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2021 07:29 pm IST,  Updated : Dec 02, 2021 07:29 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने इससे पहले दिन में कहा था कि राज्य सरकार अपने दिशानिर्देशों पर विचार कर रही है। फिलहाल मुंबई में एक भी Omicron का मरीज नही पाया गया है। 

Amid Omicron fear, Maharashtra issues revised air travel guidelines- India TV Hindi
Omicron वेरिएंट के केस कर्नाटक में पाए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी अलर्ट मोड में हैं। Image Source : PTI

Highlights

  • फिलहाल मुंबई में एक भी Omicron का मरीज नही पाया गया है।
  • दक्षिण अफ्रीका, जिम्बोम्बे और बोत्सवाना खतरे वाले देशों की सूची में शामिल हैं।
  • जो लोग पॉजिटिव पाए गए उन्हें अंधेरी के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

मुंबई: Omicron वेरिएंट के केस कर्नाटक में पाए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी अलर्ट मोड में हैं। इस नए खतरे से बचने के लिए महाराष्ट्र ने अपने हवाई यात्रा नियमों में संशोधन किया जिसके तहत केवल तीन देशों-दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और जिम्बावे से आने वाले यात्रियों के लिए संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य होगा। इससे पहले राज्य सरकार ने 30 नवंबर के अपने आदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप Omicron के मद्देनजर केन्द्र सरकार की ओर से जारी खतरे वाले देशों की सूची में शामिल सभी देशों से आने वाले यात्रियों के लिए संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य किया था। 

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने इससे पहले दिन में कहा था कि राज्य सरकार अपने दिशानिर्देशों पर विचार कर रही है। फिलहाल मुंबई में एक भी Omicron का मरीज नही पाया गया है। अब तक कुल 4 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है जिनमें से 2 की रिपोर्ट जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पूणे भेजी है। दो से 3 दिनों में रिपोर्ट आएगी कि वो किस वेरिएंट का शिकार हैं। 

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बोम्बे और बोत्सवाना खतरे वाले देशों की सूची में शामिल हैं। इन देशों से आनेवाले यात्रियों के लिए कड़े नियम होंगे। जो लोग पॉजिटिव पाए गए उन्हें अंधेरी के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। सभी की हालत सामान्य है। RT-PCR टेस्ट के बाद 7 दिन उनको पृथक-वास में रहना होगा और नेगेटिव आने पर 7 दिन घर में पृथक-वास में रहना होगा।

इसके अलावा घरेलू यात्रियों को डबल डोज वैक्सीनेशन या RT-PCR की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। इसके साथ ही हाई रिस्क जोन वाले देशों से मुंबई आने वाले यात्रियों को लंबे संस्थागत पृथक-वास में भेजा जाएगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर अपने ही खर्च से RT-PCR टेस्ट भी कराना होगा।

बता दें कि 28 नवम्बर को 76  यात्री विदेश से आये जिनमें से  3 पॉजिटिव पाए गए। 2 की रिपोर्ट जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे लैब भेजी गए है। इसकी जीनोम रिपोर्ट अगले 2 से 3 दिनों में आएगी। 30 तारीख को मुंबई पहुंचे 2868 यात्रियों में से 774 की  टेस्ट हुई जिसमें 1 पॉजिटिव पाया गया। 104 का रिपोर्ट आना बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।