1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, WhatsApp चैट के आधार पर तलाक को किया नामंजूर

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, WhatsApp चैट के आधार पर तलाक को किया नामंजूर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 05, 2026 07:53 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 07:57 am IST

अदालत ने कहा कि केवल व्हाट्सएप चैट के आधार पर तलाक का आदेश नहीं दिया जा सकता। मामले को फैमिली कोर्ट में वापस भेजा जाता है, ताकि पत्नी के पक्ष को सुना जा सके।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने नासिक फैमिली कोर्ट की ओर से पति को दिया गया तलाक का फैसला रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि केवल WhatsApp या SMS संदेशों के आधार पर पत्नी पर मानसिक क्रूरता साबित नहीं की जा सकती, खासकर तब जब पत्नी को अपना पक्ष रखने का मौका ही नहीं दिया गया हो।

इससे पहले, नासिक फैमिली कोर्ट ने पति की याचिका मंजूर करते हुए उसे तलाक दे दिया था। कोर्ट ने पति की गवाही और पति-पत्नी के बीच हुई व्हाट्सऐप व एसएमएस बातचीत को सबूत माना था। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी उस पर पुणे में शिफ्ट होने का दबाव डालती थी, उसके परिवार का अपमान करती थी और इन संदेशों से उसे मानसिक क्रूरता का सामना करना पड़ा।

फैमिली कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यदि कोई पत्नी अपने पति पर माता-पिता को छोड़कर दूसरे शहर में रहने का दबाव बनाती है और ससुराल वालों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती है, तो यह मानसिक क्रूरता माना जा सकता है।

हाई कोर्ट ने फैसले से जताई असहमति

हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस फैसले से असहमति जताई। अदालत ने कहा कि पत्नी को इन आरोपों और संदेशों पर सफाई देने या उन्हें चुनौती देने का मौका ही नहीं दिया गया। हाई कोर्ट ने साफ किया कि केवल व्हाट्सऐप चैट के आधार पर तलाक का फैसला नहीं दिया जा सकता।

अदालत ने कहा, "सिर्फ व्हाट्सऐप चैट पर भरोसा करके तलाक की डिक्री नहीं दी जा सकती। पत्नी को अपना पक्ष रखने और सबूत पेश करने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए।"

मामला फिर से फैमिली कोर्ट में पहुंचा

हाईकोर्ट ने मामले को दोबारा नासिक फैमिली कोर्ट के पास भेज दिया है। अब फैमिली कोर्ट में पत्नी को अपनी बात रखने और सबूत पेश करने का मौका दिया जाएगा, जिसके बाद मामले पर नया फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

होली खेलते समय बच्चे का हुआ अपहरण, स्कॉर्पियो में आए बदमाश उठाकर ले गए; VIDEO आया सामने

बिहार में पहली बार बीजेपी का बनेगा का मुख्यमंत्री! जानिए CM की रेस में किसका नाम सबसे आगे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।